Home Uncategorized चार ज्वलंत मुद्दों पर कांग्रेस ने किया प्रेस कांफ्रेंस भाजपा सरकार ओर...

चार ज्वलंत मुद्दों पर कांग्रेस ने किया प्रेस कांफ्रेंस भाजपा सरकार ओर तीखा प्रहार

72
0

कांग्रेस ने चार मुद्दों को लेकर भाजपा सरकार पर किया तीखा प्रहार, नीट घोटाला, राम मंदिर दान राशि, भूमि अनियमितता और खाद-बीज संकट पर सवाल

*भाजपा सरकार पर कांग्रेस का तीखा प्रहार*

उमरिया – पुराने बस स्टैंड स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय कोल ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार से जुड़े विभिन्न जनहित के मुद्दों पर गंभीर सवाल उठाए और निष्पक्ष जांच व दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।

*क्या हैं चार ज्वलंत मुद्दे*

जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय कोल ने कहा कि नीट परीक्षा में लगातार सामने आ रही अनियमितताओं के कारण देशभर के लाखों विद्यार्थियों का भविष्य प्रभावित हुआ है। उन्होंने सवाल उठाया कि परीक्षा व्यवस्था में हुई कथित गड़बड़ियों और उससे निराश होकर आत्महत्या करने वाले छात्रों की जिम्मेदारी कौन लेगा। उन्होंने मांग की कि दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में छात्रों के साथ इस प्रकार का अन्याय न हो।

वहीं अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावे की दान राशि चोरी से जुड़े कथित मामले का उल्लेख करते हुए कहा कि इसकी निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराई जानी चाहिए, ताकि पूरे मामले की सच्चाई सामने आए और यदि कोई दोषी है तो उसके विरुद्ध कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई हो।

प्रेस वार्ता में जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पर भी आरोप लगाते हुए कहा कि सिंहस्थ/मेला क्षेत्र से जुड़ी भूमि खरीदी में गंभीर अनियमितताओं की आशंका है। डॉक्टर मोहन यादव द्वारा औने पौने दाम पर जमीन खरीदी गई एवं बहुत से सरकारी जमीन को भी अपने परिवार जनों के नाम करवा कर आज उसी भूमि को सिंहस्थ मेला क्षेत्र के लिए सरकार द्वारा ऊँचे दामों पर अधिग्रहीत करवा कर अवैध लाभ कमाया जा रहा है जिसकी उच्चस्तरीय जांच कराने तथा दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की।

किसानों की समस्याओं को भी प्रमुखता से उठाते हुए विजय कोल ने कहा कि कृषि प्रधान प्रदेश होने के बावजूद किसानों को खाद एवं बीज के लिए भटकना पड़ रहा है। कई स्थानों पर कूपन होने के बावजूद किसानों को निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत पर खाद एवं बीज खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से मांग की कि किसानों को पर्याप्त मात्रा में निर्धारित दर पर खाद एवं बीज उपलब्ध कराया जाए तथा कालाबाजारी पर तत्काल रोक लगाई जाए।

*जन – जन तक पहुंचेगी कांग्रेस*

जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस पार्टी इन सभी जनहित के मुद्दों को लेकर जन-जन तक पहुंचेगी तथा जनता की आवाज को मजबूती से उठाती रहेगी। प्रेस वार्ता में इंजी विजय कोल के साथ संगठन महासचिव पुष्पराज सिंह, पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के अध्यक्ष मिथलेश राय, जिला कांग्रेस निर्वाचन प्रभारी एडव्होकेट शिशुपाल यादव सम्मिलित रहे।

*चार ज्वलंत मुद्दों पर कांग्रेस ने किया प्रेस कांफ्रेंस भाजपा सरकार ओर तीखा प्रहार* 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here