Home सड़क दुर्घटना भीषण सड़क हादसा ट्रैक्टर ट्राली पलटी 6 की मौत 38 घायल पूजा...

भीषण सड़क हादसा ट्रैक्टर ट्राली पलटी 6 की मौत 38 घायल पूजा करने जा रहे थे सभी

137
0

तेज रफ्तार ट्रेक्टर ट्राली पुल पर पलटने से 6 लोगों की मौत, 38 लोग घायल, उमरिया और अनूपपुर जिले के सीमा क्षेत्र की घटना

*भीषण हादसा 6 की मौत 38 घायल*

Umaria – जिले और अनूपपुर जिले की सीमा पर हुआ बड़ा हादसा, ट्रैक्टर ट्राली में लगभग 50 लोग सवार होकर ग्राम पड़मनिया से ग्राम बिजौरा पूजा अर्चना (पुजहाई) करने जा रहे थे तभी तेज रफ्तार होने के कारण ट्रैक्टर ट्राली शनि धाम के पास ग्राम बिजौरा में अनियंत्रित होकर पुल पर पलट गई जिसमें दो लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, दो लोगों की मौत समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाली में और दो लोगों की मौत मेडिकल कॉलेज शहडोल में हुई है, इस हादसे में जिन लोगों की मौत हुई है उनकी पहचान घनश्याम सिंह उम्र 45 वर्ष निवासी ग्राम पड़मनिया जिला अनूपपुर, सहबल बैगा पिता गल्ली राम बैगा उम्र 55 वर्ष, निवासी ग्राम गिजरी जिला अनूपपुर, भूपत सिंह उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम पड़मनिया जिला अनूपपुर, बीर सिंह उम्र 60 वर्ष निवासी ग्राम गिजरी जिला अनूपपुर, कृष्ण पाल सिंह उम्र 40 वर्ष एव धर्म पाल सिंह उम्र 15 वर्ष के रूप में हुई है। हादसा इतना भीषण था कि ट्रॉली में सवार कई लोग उसके नीचे दब गए और घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

*पाली एस डी एम पहुंची थी मौके पर*

घटना की सूचना मिलते ही पाली एसडीएम एवं पाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया गया। घायलों को तत्काल एम्बुलेंस एवं अन्य वाहनों की सहायता से पाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। गंभीर रूप से घायल कुछ लोगों को जिला अस्पताल एवं मेडिकल कॉलेज शहडोल रेफर किया गया है।

*प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा*

यह हादसा एक बार फिर प्रशासनिक लापरवाही और नियमों की अनदेखी पर बड़ा सवाल खड़ा करता है। प्रदेश भर में पहले भी ट्रैक्टर-ट्रॉली, पिकअप एवं अन्य मालवाहक वाहनों में क्षमता से अधिक सवारियां भरकर परिवहन किए जाने से कई दर्दनाक हादसे सामने आ चुके हैं, लेकिन हर घटना के बाद केवल कुछ दिनों तक कार्रवाई और सख्ती दिखाई देती है, फिर हालात जस के तस हो जाते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी लोग जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और मालवाहक वाहनों में सफर करने को मजबूर हैं। जिम्मेदार विभागों की अनदेखी और लगातार ढिलाई ही ऐसी घटनाओं को जन्म दे रही है, जहां लोग अपने घर से पूजा और खुशियों के लिए निकलते हैं लेकिन कई परिवारों के घर मातम का संदेश पहुंच जाता है। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है तथा दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

*पाली एस डी एम ने बताया*

पाली एस डी एम मीनाक्षी बंजारे बताई कि मैं क्षेत्र भ्रमण पर निकली थी तभी सूचना मिली कि दुर्घटना हो गई है तो हम तत्काल मौके पर पहुंच कर अस्पताल को सूचना दिए हैं सभी को पाली अस्पताल भेजा गया है, दो लोगों की मौत हो गई है l 

*मृतक की बहन बताई*

वहीं ट्रैक्टर ट्राली में सवार मृतक की बहन बताई कि हम सभी लोग बिजौरा पुजहाई के लिए जा रहे थे ट्राली पलट गई है, हमारे भाई की मौत हो गई है l  

*भीषण सड़क हादसा ट्रैक्टर ट्राली पलटी 6 की मौत 38 घायल पूजा करने जा रहे थे सभी*

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here