
प्रयागराज में LED प्रचार में करोड़ों का गबन?

प्रयागराज – उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार, जिसे ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के लिए जाना जाता है, हालांकि इस महाकुंभ 2025 के प्रचार-प्रसार में भारी भ्रष्टाचार किया गया है। विश्व के सबसे बड़े मेले में LED स्क्रीनों के जरिए प्रचार का जिम्मा संभालने वाली कंपनी पर गंभीर आरोप लगे हैं।
WINGS संगठन पर भ्रष्टाचार का आरोप

‘वेलफेयर एंड इलस्ट्रेशन ऑफ नीडी सोसाइटी (WINGS)’ नामक संगठन पर LED सप्लायर देवेश शुक्ला को भुगतान न करने और करोड़ों रुपये के गबन का आरोप है। सरकारी स्टैंप पर हुए एग्रीमेंट के बावजूद,1 मार्च 2025 में वादा भुगतान आज दिनांक 8 अक्टूबर 2025 तक लंबित है।
देवेश शुक्ला खा रहे दर-दर की ठोकरें

LED स्क्रीन सप्लायर देवेश शुक्ला को भुगतान के लिए विंग्स कंपनी के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। दस्तावेजी सबूतों के आधार पर दावा है कि कंपनी ने सरकारी धन की लूट मचाई, जिससे योगी सरकार की छवि को नुकसान पहुंच रहा है।
जल जीवन मिशन से भी कथित कनेक्शन

WINGS पर पहले भी जल जीवन मिशन घोटाले में शामिल होने के आरोप लगे हैं। संचालक आफताब आलम और अशफाक आलम पर भ्रष्टाचार के गंभीर इल्जाम हैं, जिनकी शिकायत मुख्यमंत्री और महामहिम राज्यपाल तक पहुंची है।
सरकारी तंत्र पर उठते सवाल

यदि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वतः संज्ञान नहीं लेते, तो सरकारी तंत्र की विश्वसनीयता खतरे में पड़ती नजर आ रही है। जनता और सप्लायर्स मांग कर रहे हैं कि इस मामले की स्वतंत्र जांच हो और दोषियों को सजा मिले।
आवाज उठाएं, सच सामने आए

क्या यह महाकुंभ की आस्था पर दाग है? जांच और कार्रवाई का इंतजार।







