
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र मे नहीं थम रहा वन्य जीव और मानव द्वन्द, मवेशी चरा कर लौट रहे युवक पर भालू ने किया हमला, युवक गंभीर घायल
क्या हुई घटना

Umaria – जिले के विश्व विख्यात बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र में वन्य जीव एवं मानव द्वंद थमने का नाम नहीं ले रहा है आए दिन वन्य जीवों द्वारा ग्रामीणों पर हमला कर किसी को गंभीर घायल तो किसी को मौत के घाट उतार दिया जाता है तो वहीं प्रबंधन की उदासीनता के चलते घटनायें लगातार घट रही हैं। कल देर शाम मानपुर के ग्राम पटेहरा निवासी इंद्रभान सिंह गोंड जंगल से मवेशी चरा कर घर लौट रहा था तभी अचानक झाड़ियों में छिपे भालू ने उस पर हमला कर दिया जिसमें इंद्रभान जमीन पर गिर गया लेकिन साहस दिखाते हुए उसने खुद को किसी तरह बचाया और शोर मचाते हुए भालू को दूर भगाया घटना के बाद घायल किसी तरह घर पहुंचा और वन अमले को सूचना दिया लेकिन किसी ने उसकी सुध नहीं लिया, जिसके चलते रात भर दर्द से कराहने के बाद आज सुबह वन अमला घायल के घर पहुंचा और उसे समुचित इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मानपुर ले गए, जहाँ फिलहाल घायल इलाजरत है।
मानपुर रेंजर ने बताया

मानपुर रेंजर मुकेश अहिरवार ने बताया कि कल देर शाम ग्राम पटेहरा निवासी 25 वर्षीय इंद्रभान सिंह गोंड़ पिता सम्पत सिंह गोंड़ जंगल से मवेशी चरा कर वापस घर लौट रहा था तभी कक्ष क्रमांक आर एफ 400 के शेषई हार मे झाड़ियों में छिपा हुआ भालू उसके ऊपर हमला कर दिया जिसमें वह घायल हो गया, हम लोगों को आज जानकारी मिली तो उसको अपने वाहन में लाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मानपुर में भरती करवाए हैं, जहाँ उसका इलाज चल रहा है और तात्कालिक सहायता के रूप मे 1 हजार रूपये उसको दे दिये गये हैं एवं और जो भी खर्च इलाज मे आएगा उसका बिल लगाने पर भुगतान किया जायेगा।
ग्रामीणों की मांग

गौरतलब है कि इस घटना के बाद ग्रामीणों में भय का माहौल है ग्रामीणों ने वन विभाग से जंगल में भालुओं की बढ़ती हमलत्मक गतिविधियों पर रोक लगाने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।
मवेशी चरा कर घर लौट रहा युवक भालू के हमले से घायल





