Home स्वास्थ्य डायरिया 1 की मौत 5 गंभीर स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर

डायरिया 1 की मौत 5 गंभीर स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर

222
0

बरसात का मौसम आते ही मौसमी बीमारियों का कहर शुरू, डायरिया फैलने से 1 महिला की मौत हो गई तो वहीं 5 गंभीर हैँ, स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची गांव

क्या हुआ ग्राम मरदरी में

Umaria – जिला मुख्यालय से 30 किलोमीटर दूर बीहड़ पहाड़ पर बसे आकाश कोट के गाँवो के समूह के ग्रामो मरदरी मे अचानक डायरिया फ़ैल गया जिसके चलते गांव मे 6 महिलाओं की हालत गंभीर हो गई सभी को जिला अस्पताल लाया गया जहाँ इलाज के दौरान शान्ति बाई पति मुनीम सिंह उम्र 52 वर्ष की मौत हो गई तो वहीं अभी सुलोचना पिता छोटे लाल सिंह उम्र 15 वर्ष, मीना सिंह पति धीरज सिंह उम्र 35 वर्ष, कलावती सिंह पति बुध सिंह उम्र 60 वर्ष, राम कली सिंह पति भईया लाल उम्र 62 वर्ष एवं श्याम कली सिंह पति सुदर्शन सिंह उम्र 30 वर्ष गंभीर हालत मे जिला अस्पताल में इलाजरत हैँ।

रामेश्वरी ने बताया

वहीं ग्राम कनेरी निवासी रामेश्वरी परस्ते बताई कि मेरी नानी ग्राम मरदरी की है जो उल्टी और दस्त के कारण हॉस्पिटल मे भरती है इसलिए आईं हूँ ग्राम मरदरी से 6 लोग आये हैं एक की मौत हो गई है, शान्ति बाई की मौत हुई है, एवं सुलोचना सिंह, कलावती बाई, मीना सिंह, श्याम बाई और क्लावती बाई भरती हैं, मैं चाहती हूँ कि जो वहां हुआ है उनका अच्छे से इलाज किया जाय।

सी एम एच ओ ने बताया

वहीं सी एम एच ओ डॉक्टर व्ही एस चंदेल ने बताया कि जैसे ही हमको सूचना मिली हमने दो अलग – अलग टीम दवाओं के साथ गांव भेज दिया है जो घर – घर जाकर सभी का स्वाथ्य परीक्षण कर रहे हैं, भारी बारिश के कारण कुछ परेशानियां हो रही हैं फिर भी लगातार हमारी टीम लगी हुई है, एवं हम खुद मौके के लिये रवाना हुये लेकिन दो नालों के बीच हम और हमारी टीम फंसी हुई है जैसे ही नाला का पानी कम होगा हम भी मौके पर पहुँच जायेंगे वहीं गांव मे डायरिया फैलने का प्रथम दृष्टया जो कारण सामने आया है उसमें जंगली पत्तों और चकौड़ा की भाजी खाने के कारण यह स्थिति हुई है जबकि इस मौसम मे जंगली भाजी नहीं खानी चाहिये, फिर भी हमारी टीम घर – घर पहुँच कर , दवाओं के साथ सभी को पानी उबाल कर पीने और साफ – सफाई से रहने और जंगली भाजी न खाने की समझाइश भी दे रहे हैं, अब स्थिति नियंत्रण मे वहीं पी एच ई विभाग की टीम भी पेय जल के हर स्रोत मे कलोरीन डाल रही है ताकि पानी का भी शुद्धिकरण हो सके।

ग्रामीण अंचलों में क्यों फैलती हैं बीमारियां

गौरतलब है दूरस्थ ग्रामीण अंचलों मे पैसे, साधन और शिक्षा की कमी के कारण लोग बरसाती सब्जी और भाजी खाते हैं जिसके कारण ऐसे स्थितियाँ उत्पन्न होती है, जबकि लगातार सी एम एच ओ द्वारा स्वास्थ्य को लेकर एडवाईजरी जारी की जाती है लेकिन दूरस्थ ग्रामीण अंचलों में शिक्षा का आभाव और पैसों के साथ संसाधन की कमी होने के कारण लोग जागरूक नहीं हो पाते हैं।

डायरिया 1 की मौत 5 गंभीर स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here