Home सड़क दुर्घटना हादसों का रविवार 3 सडक हादसे में दो मौत 4 घायल

हादसों का रविवार 3 सडक हादसे में दो मौत 4 घायल

228
0

आज हादसों के नाम रहा रविवार, 3 सड़क हादसों में गई 2 जान, 4 घायल, कहीं आपस मे ट्रक टकराये तो कहीं ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी तो कहीं बस ने ठोकर मार दिया।

भीषण सड़क हादसा

Umaria – जिले मे इन दिनों जिम्मेदारों की अनदेखी के चलते रफ़्तार का कहर लगातार देखने को मिल रहा है। सुबह 3 अलग अलग भीषण सडक हादसे मे दो लोगों को जान गवानी पड़ी तो वहीं 4 गम्भीर घायल हुए।

हादसों का रविवार

पहला हादसा कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाली सिविल लाइन पुलिस चौकी क्षेत्र मे हुआ जहाँ स्विफ्ट कार को बचाने के चककर मे दो ट्रकों की जोरदार भिड़ंत हो गई, उसमे एक ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई वह भी इतनी भयानक कि पुलिस और नागरिक प्रयास कर जेसीबी मशीन बुला कर घंटों की मशक्कत के बाद चालक का शव ट्रक से निकाल सके तो वहीं दूसरा हादसा पाली थाना क्षेत्र अंतर्गत हुआ जिसमें ट्रैक्टर चालक की लापरवाही के चलते ट्रैक्टर पलट गया और एक दस वर्षीय बच्चे की दब कर मौत हो गई। वहीं तीसरा हादसा उमरिया शहपुरा रोड में निगहरी से तामन्नारा के बीच बस की ठोकर से 1 वर्षीय मासूम सहित पति पत्नी घायल हो गए।

दो ट्रकों की भिड़ंत 1 की मौत

उमरिया कोतवाली थाना प्रभारी बालेन्द्र शर्मा ने बताया कि सुबह सूचना मिली कि एन एच 43 में भंगहा के पास दो ट्रकों की आपस में भिड़ंत हो गई तो तत्काल मौके पर सिविल लाइन चौकी प्रभारी ब्रज किशोर गर्ग पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और वहां ट्रक क्रमांक एम पी 15 जी 2970 एवं ट्रक क्रमांक सी जी 04 क्यू जी 6505 की आमने सामने भिड़ंत हुई है जिसमें ट्रक क्रमांक एम पी 15 जी 2970 का चालक बुरी तरह ट्रक मे फंसा हुआ था, उसकी मौके पर मौत हो गई थी, जेसीबी मशीन से काफ़ी प्रयास के बाद उसके शव को निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिये भिजवाया गया है और उसके शिनाख्त के प्रयास किये जा रहे हैँ, आगे की कार्रवाई की जा रही है, साथ ही दूसरे ट्रक चालक की तलाश भी की जा रही है।

ट्रैक्टर ट्राली पलटने से गई बच्चे की जान

वहीं दूसरे हादसे मे पाली थाना के जाँच अधिकारी महेश प्रसाद मिश्रा मे बताया कि ग्राम गिंजरी मे ट्रेक्टर क्रमांक एम पी 54ए 3054 का चालक ट्रेक्टर ट्राली मे खाद भर कर तेज रफ़्तार से लापरवाही पूर्वक चलाते हुये जा रहा था और जुहिला पुल के पास कछरा तालाब मोड़ मे तेज गति से मोड़ दिया जिसमे ट्रेक्टर ट्राली पलट गई जिससे बिजली का खम्भा भी क्षतिग्रस्त हो गया है और प्रिंस बैगा पिता बाबू लाल बैगा उम्र 10 वर्ष निवासी ग्राम गिंजरी की मौके पर मौत हो गई वहीं मृतक का चचेरा भाई राजेन्द्र बैगा पिता लक्ष्मण बैगा उम्र करीब 16 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया है, अभी पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराई जा रही है, घायल को अस्पताल मे भर्ती करवाया गया है, आगे की कार्रवाई की जा रही है।

बस की ठोकर से पति पत्नी और पुत्र घायल

वहीं तीसरे हादसे में उमरिया शहपुरा रोड पर ग्राम निगहरी – तामन्नारा के बीच शहपुरा से उमरिया की तरफ आ रही बस ने बाइक सवार दम्पति को ठोकर मार दिया जिसमें अमृत सिंह पिता सुलभ सिंह उम्र 22 वर्ष उसकी पत्नी रवीना सिंह उम्र 20 वर्ष एवं 1 वर्षीय पुत्र राय सिंह गम्भीर रूप से घायल हो गए जिनको 108 एम्बुलेंस से जिला अस्पताल उमरिया लाया गया, वहीं बस चालक मौके से बस लेकर चला गया।

जिम्मेदारों की अनदेखी और रफ्तार का कहर

गौरतलब है कि जिले मे अनियंत्रित गति, लापरवाही और जिम्मेदारों की अनदेखी के कारण प्रति दिन सडक दुर्घटना मे दो – चार मौत हो रही हैँ, और सारी सडक सुरक्षा कागजों मे दौड़ रही हैँ।

हादसों का रविवार 3 सडक हादसे में दो मौत 4 घायल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here