Home सड़क दुर्घटना भीषण दुर्घटना दो बाइकों की भिड़ंत दो की मौत एक गंभीर घायल

भीषण दुर्घटना दो बाइकों की भिड़ंत दो की मौत एक गंभीर घायल

175
0

कल देर रात हुई भीषण बाईक भिड़ंत मे दो युवकों की मौत हो गई तो वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसको प्राथमिक उपचार के बाद जबलपुर रिफर कर दिया गया है। दोनों बाइकों कि आमने सामने हुई थी भिड़ंत

कहाँ हुई थी दुर्घटना

Umaria – कोतवाली थाना अंतर्गत आने वाली सिविल लाइन चौकी क्षेत्र अंतर्गत उमरिया ताला रोड पर ग्राम बड़ेरी के समीप कल देर रात दो बाइकों की आमने सामने हुई भिड़ंत मे एक बाईक सवार की मौत घटना स्थल पर ही हो गई तो वहीं दूसरे की जिला अस्पताल मे इलाज के दौरान हो गई वहीं तीसरे बाईक सवार की हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद जबलपुर रिफर कर दिया।

108 के पायलट ने बताया

108 के पायलट मोहमद आबिद ने बताया कि हमको जैसे ही काल आया हम तत्काल घटना स्थल पर पहुंच गए तो वहां तीन लोग पड़े हुये थे जिसमे ग्राम कोड़ार निवासी बच्चा यादव पिता स्वर्गीय बाबूलाल यादव उम्र लगभग 20 वर्ष एवं मोहित यादव पिता मनोज यादव उम्र 18 वर्ष निवासी ग्राम गढ़पुरी तथा कमलेश सिंह पिता कमलभान सिंह उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम खुसरवाह रहे। तीनो को हम 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाये तो पता चला कि बच्चा यादव की मौत हो चुकी थी वहीं कमलेश सिंह की मौत जिला अस्पताल मे इलाज के दौरान हो गई एवं मनोज को प्राथमिक उपचार के बाद जबलपुर रिफर कर दिया गया है।

जिला अस्पताल चौकी प्रभारी ने बताया

जिला अस्पताल पुलिस चौकी प्रभारी ब्रज भूषण गौतम ने बताया कि रात मे 108 एम्बुलेंस द्वारा तीन लोगों को जिला अस्पताल लाया गया था जिसमे डाक्टर की तहरीर पर मर्ग कायम किया गया दो लोगों की मौत हो गई है और एक गंभीर घायल है जिसको जबलपुर रिफर कर दिया गया है, ग्राम बड़ेरी के पास दो बाईक टकराई थी जिसमे एम पी 54 एम ए 7678 एवं एम पी 54 एम 4805 की आमने सामने टक्कर हुई है जिसमे बच्चा यादव पिता स्वर्गीय बाबू लाल यादव उम्र लगभग 20 वर्ष निवासी ग्राम कोड़ार एवं कमलेश सिंह पिता कमल भान सिंह उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम खुसरवाह की मौत हो गई है दोनों का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है, वहीं तीसरे गंभीर घायल मोहित यादव पिता मोहन यादव उम्र 18 वर्ष निवासी ग्राम गढ़पुरी को जबलपुर रिफर कर दिया गया है एवं दोनों की मर्ग रिपोर्ट सम्बंधित थाने को जाँच के लिये भेज दी जाएगी।

प्रतिदिन हो रही है दुर्घटना

गौरतलब है कि दोनों बाईक सवार बिना हेलमेट होने के कारण इतनी बड़ी घटना के शिकार हो गए और दो युवक अकाल ही काल के गाल मे समा गये। थोड़ी सी लापरवाही के चलते प्रतिदिन किसी न किसी घर का चिराग बुझ रहा है और जिम्मेदार चैन की नीद सो रहे हैँ।

भीषण दुर्घटना दो बाइकों की भिड़ंत दो की मौत एक गंभीर घायल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here