Home क्राइम पत्थर से सर कुचल कर हत्या 24 घंटे में दूसरी हत्या से...

पत्थर से सर कुचल कर हत्या 24 घंटे में दूसरी हत्या से दहला जिला

169
0

24 घंटे के भीतर दूसरी निर्मम हत्या से जिला दहल उठा, घुनघुटी क्षेत्र मे घर मे घुस कर हत्या और लूट के मामले के बाद दूसरी निर्मम हत्या का मामला सामने आया

क्या हुई घटना

Umaria – जिला इन दिनों अपराध का गढ़ बनता जा रहा है, कल पाली थाना अंतर्गत आने वाली घुनघुटी चौकी क्षेत्र के अमिलिया गांव मे चाकूओं से गोद कर व्यापारी की निर्मम हत्या का मामला सामने आया अभी उसकी जाँच चल ही रही थी कि आज मंगठार पुलिस चौकी क्षेत्र मे निर्मम हत्या का मामला सामने आ गया जहाँ सुन्दर दादर रोड मे पत्थर से सर कुचली हुई लाश मिलने से क्षेत्र मे सनसनी फ़ैल गई।

यह है पूरा मामला

मामला यह रहा कि पाली थाना क्षेत्र के बजरंग मोहल्ला निवासी 45 वर्षीय मनोज पिल्लई का शव बरा मोहल्ला मे सुन्दर दादर रोड मे सडक के किनारे पड़ा मिला रहागीरों ने पुलिस को सूचना दिया कि किसी अज्ञात व्यक्ति की लाश सडक किनारे पड़ी है, मौके पर मंगठार पुलिस पहुंच कर पाली टी आई को सूचना दी और ज़ब पाली टी आई मौके पर पहुँच कर शिनाख्त करवाए तो पता चला कि मृतक बजरंग मोहल्ला निवासी मनोज पिल्लई पिता तुलसीधरन पिल्लई उम्र 45 है जिसका पत्थर से सर कुचल कर निर्मम हत्या की गई है, पुलिस हत्या का प्रकरण दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंपने जा रही है।

मंगठार चौकी प्रभारी ने बताया

मंगठार चौकी प्रभारी ने बताया कि इसकी विवेचना पाली टी आई मंदन लाल मराबी कर रहे हैँ और यह हत्या का मामला है, मृतक पूर्व से पाली थाने के गुण्डा बदामश सूची मे दर्ज था यह पूर्व मे हत्या की सजा भी काट चुका है एवं दो वर्ष पूर्व जिला बदर का आरोपी भी रहा है, यह अपनी मार्शल गाड़ी रख कर सवारी ढोने का भी काम करता था एवं ड्राइवरी भी करता था, किसी अज्ञात व्यक्ति ने इसकी हत्या को पत्थर से सर कुचल कर अंजाम दिया है, हत्या का प्रकरण दर्ज कर पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंपा जा रहा है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

जिले में बढ़ते अपराध

गौरतलब है कि जिले मे जिस गति से अपराध बढ़ रहा है यदि उस पर अंकुश नहीं लगा तो वह दिन दूर नहीं ज़ब लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो जायेगा।

पत्थर से सर कुचल कर हत्या 24 घंटे में दूसरी हत्या से दहला जिला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here