Home टाइगर अटैक बाघिन के हमले से एक और व्यक्ति घायल दो दिन में तीन...

बाघिन के हमले से एक और व्यक्ति घायल दो दिन में तीन घटना

160
0

लगातार बाघिन द्वारा किये जा रहे हमले से ग्रामीण खासा नाराज, आज फिर बाघिन ने महुआ बीनने के दौरान ग्रामीण को किया घायल

क्या हुई तीसरी घटना

Umaria – जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र में लगातार बाघिन द्वारा ग्रामीणों पर किये जा रहे हमले से ग्रामीण भी खासा आक्रोशित हैं। आज फिर पतौर रेंज अंतर्गत राजस्व क्षेत्र में बाघिन ने महुआ बीनने के दौरान ग्रामीण पर हमला बोल दिया, ग्रामीण की आवाज सुन कर उसके साथी दौड़े और बाघिन को वहां से भगाये एवं वन विभाग को सूचना दिए तब वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच कर घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मानपुर में भर्ती करवाई। लगातार हो रही घटनाओं से नाराज ग्रामीण पनपथा बैरियर पर प्रदर्शन करते हुए सड़क जाम कर दिए थे जिसके चलते पुलिस मौके पर पहुंच कर समझाइश देकर ग्रामीणों को शांत करवायाऔर सड़क चालू करवाया।

पतौर रेंजर ने बताया

वहीं पतौर रेंजर अर्पित मैराल ने बताया कि राजस्व ग्राम पतौर में वहीं का निवासी राम नारायण भुर्तिहा महुआ बीनने गया हुआ था और पास ही बाघिन भी मौजूद रही जो ग्रामीण को महुआ बीनते देख हमला कर दी जिससे वह घायल हो गया और हमको सूचना मिलते ही अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच कर घायल को मानपुर अस्पताल में भर्ती करवाये और बाघिन को जंगल की तरफ खदेड़ा गया है साथ ही वन विभाग की एक टीम को बाघिन की निगरानी के लिये लगा दिया गया है।

रिटायर्ड एसीएफ ने बताया

वन विभाग के रिटायर्ड एसीएफ एन एस कोरचे ने बताया कि बाघ द्वारा महुआ बीनने के दौरान किये जाने वाले हमले का प्रमुख कारण होता है धोका होना। बाघ या बाघिन को उस वक्त धोखा होता है जब आदमी झुक कर महुआ बीनता है, उसको लगता है कि यह भी कोई जानवर है और उस पर हमला कर देता है और उसको जब एहसास होता कि यह कोई जानवर नही है बल्कि यह आदमी है, तब वह छोड़ कर भाग जाता है, अब उस हमले में किसी की मौत हो जाती है और कोई घायल होकर रह जाता है। ऐसी स्थिति के लिए लोगों को जागरूक होना चाहिये कि वो जंगल में या जंगल के नजदीक महुआ बीनते हैं तो झुंड में बीनें और बैठ कर बीनें ताकि ऐसी अप्रिय घटनाओं से बचा जा सके।

बाघिन के हमले से एक और व्यक्ति घायल दो दिन में तीन घटना

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here