
नीदरलैंड से बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व घूमने आए पर्यटकों के वाहन में लगी भीषण आग, बाल – बाल बचे पर्यटक, फायरब्रिगेड और पुलिस मौके पर
क्या हुई घटना

Umaria – जिले के विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व घूमने आये विदेशी पर्यटकों के वाहन में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लगने पर बाल – बाल बचे दोनो विदेशी पर्यटक।
ताला पुलिस चौकी प्रभारी ने बताया

ताला पुलिस चौकी प्रभारी वीरेन्द्र यादव ने बताया कि नीदरलैंड से आये दो विदेशी पर्यटक तथास्तु होटल में रुके हैं, जिसमे 1 महिला एवं 1 पुरुष पर्यटक शामिल हैं, दोनो पर्यटक होटल से इनोवा क्रिस्टा वाहन क्रमांक एमपी 18 टी 3354 ताला बुकिंग काउंटर टिकिट लेने जा रहे थे उनको नाइट सफारी करना था जैसे ही ताला मोड़ से 10 मीटर आगे बढ़े हैं अचानक इनोवा वाहन में सामने की तरफ बोनट के भीतर से आग लग गई। ड्राइवर और दोनो पर्यटक तत्काल गाड़ी से बाहर निकल कर अपनी जान बचाये और दूसरे वाहन से दोनो पर्यटक सफारी के लिए चले गए हैं। जैसे ही हमको सूचना मिली तत्काल मौके पर पहुंच कर फायर ब्रिगेड को बुलवाए और आग पर काबू पाया गया, वाहन पूरी तरह से जल गया है, आगे की जांच की जा रही है।
चलती कार में लगी आग बाल बाल बचे विदेशी पर्यटक






