Home सड़क दुर्घटना भीषण सड़क हादसे में पिता पुत्र की मौत इलाज करवा कर लौट...

भीषण सड़क हादसे में पिता पुत्र की मौत इलाज करवा कर लौट रहे थे

224
0

इलाज करवा कर वापस घर जा रहे पिता पुत्र की बाइक हुई अनियंत्रित, बाइक सहित दोनो घुस गए ट्रक के नीचे दोनो की मौत, पुलिस कार्रवाई में जुटी।

कैसे हुई दुर्घटना

Umaria – जिले के नौरोजाबाद थाना अंतर्गत एन एच 43 मे जोहिला पुल के पास भीषण दुर्घटना घट गई। पाली से इलाज करवा कर अपने बाइक से पिता पुत्र दोनो वापस घर लौट रहे थे और फ्लाई ऐश लोड कैप्सूल ट्रक से साइड लेने के चक्कर मे बाइक अनियंत्रित हुई और बाइक सहित पिता पुत्र कैप्सूल ट्रक के पीछे चके में घुस गए जिसमे दोनो की दर्दनाक मौत हो गई।

नौरोजाबाद टी आई ने बताया

नौरोजाबाद टी आई राजेश चंद मिश्रा ने बताया कि लगभग शाम 6 बजे के आसपास हमको सूचना मिली कि हाइवे में एक्सीडेंट हो गया तो तत्काल मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किये, जोहिला पुल के पेट्रोल पंप
के पास कैप्सूल ट्रक क्रमांक एमपी 18 एच ए 6507 जो पाली की तरफ से उमरिया की ओर जा रहा था उससे ठोकर से बाइक सवार पिता पुत्र की मौके पर मौत हो चुकी थी ये लोग पाली से इलाज करवा कर के अपने छपरी टोला पिनौरा जा रहे थे तभी बाइक अनियंत्रित होकर ट्रक के नीचे घुस गई जिसमें दोनो का सर छोड़ कर पूरा शरीर छिन्न भिन्न हो गया है। दोनो मृतकों की शिनाख्त ग्राम छपरी पिनौरा निवासी अल्लू प्रजापति पिता रामधनी प्रजापति उम्र लगभग 45 वर्ष एवं मनीष प्रजापति उम्र लगभग 23 वर्ष के रूप में हुई है। मर्ग कायम कर जांच की जा रही है, वहीं शव को मर्चुरी में रखवा दिया गया है, पोस्टमार्टम कल करवाया जाएगा।

क्या हाल है दुर्घटनाओं के

गौरतलब है कि लापरवाही एवं अनियंत्रित गति के चलते लगातार दुर्घटनाओं का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है और घरों के चिराग बुझते जा रहे हैं, इसके लिए सख्त कदम उठाने की आवश्यकता है ताकि दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

भीषण सड़क हादसे में पिता पुत्र की मौत इलाज करवा कर लौट रहे थे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here