
एक तरफ प्रदेश के मुखिया आम जनता को राहत देने और अधिकारियों को सद्व्यवहार करने के निर्देश देते हैं, दूसरी तरफ उनके नुमाइंदे गालियां देते हैं।
मध्यप्रदेश डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के हाल

Umaria – जिले के माननीय अधिकारी प्रदेश के मुखिया की बातों और निर्देश को हवा में उड़ाने की महारत हासिल किए हुए हैं। ऐसा लगता है कि इनके ऊपर मुख्यमंत्री की कमांड नही है या ये खुद को उनसे बड़ा समझते हैं। एक तरफ तो भ्रष्टाचार करते हैं दूसरी तरफ जब कोई सूचना के अधिकार के तहत जानकारी मांगता है तो उसको गंदी – गंदी गलियों और धमकी से नवाजा जाता है। इतना ही नहीं महिला कर्मचारियों को भी प्रताड़ित किया जाता है और प्रताड़ना से तंग आकर जब उनसे ऊपर के अधिकारियों से शिकायत की जाती है तो कोई कार्रवाई नही होती है, लगता है कि सभी एक ही थैली के चट्टे बट्टे हैं। जबकि प्रदेश के मुखिया डॉक्टर मोहन यादव के सख्त निर्देश हैं कि आम जनता से नरमी से पेश आएं और उनकी समस्या हल करने का हर सम्भव प्रयास करें, ईमानदारी से कार्य करें लेकिन इस जिले में इसके उलट ही कार्य होता है।
कौन हैं अखिलेश सिंह

जी हां आज हम बात कर रहे हैं मध्यप्रदेश डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की, जहां पदस्थ सहायक जिला प्रबंधक प्रशिक्षण अखिलेश सिंह द्वारा महिला कर्मचारी को प्रताड़ित किया जाता है, इतना ही जब जिले के नागरिक द्वारा सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत जानकारी मांगी गई तो जानकारी देना तो दूर उनको गंदी – गंदी गालियां दी गई और जान से मारने, हाथ पैर तुड़वा देने की धमकी भी दी गई जिससे परेशान और भयभीत होकर पीड़ित ने कोतवाली थाने में भी आवेदन देकर रक्षा की गुहार लगाया है।
विभाग की करतूत

आपको बता दें कि पूर्व में भी इस विभाग द्वारा बच्चों के स्कूल ड्रेस में लाखों रुपये का घोटाला किया गया है जिसकी शिकायत होने पर जांच तत्कालीन सीईओ जिला पंचायत इला तिवारी द्वारा करवाई गई थी और जांच टीम द्वारा आरोप सिद्ध पाया गया था उस पर उनके द्वारा कार्रवाई भी की गई थी, उसके बाद बैंक सखियों से पैसे वसूलने के आरोप भी इस विभाग पर लगे थे वह भी जांच में सही पाया गया था, उस पर वर्तमान सीईओ जिला पंचायत के द्वारा शाम को कुछ आदेश किये गए और दूसरे दिन आदेश बदल दिए गए जिससे लोगों को लगने लगा कि इस जिले में न्याय मिलना मुश्किल है।
महिला अधिकारी कैसे हैं प्रताड़ित

अब दूसरा मामला सामने आ गया जहां जिले के मानपुर ब्लाक में पदस्थ महिला सहायक ब्लाक प्रबंधक ने बताया कि मेरे को लगातार एक वर्ष से अखिलेश सिंह द्वारा प्रताड़ित किया जाता रहा है जिससे प्रताड़ना सहते – सहते मैं मानसिक रूप से इतना प्रताड़ित हो गईं की फील्ड में कार्य करना मुश्किल हो गया एवं मेरे को हार्ट अटैक भी आ गया जिसका इलाज वो 6 माह से नागपुर से चल रहा है, मेरे द्वारा सीईओ जिला पंचायत सर को लिखित में 12 जुलाई 2024 को शिकायत भी की गई है लेकिन कोई कार्रवाई नही हुई है। मैं छोटी कर्मचारी हूँ सर से निवेदन की हूँ कि इनको समझाया जाय कि किसी भी महिला कर्मचारी के साथ ऐसा बर्ताव न करें और इन पर कार्रवाई की जाय।
आम आदमी पार्टी के प्रदेश संयक्त सचिव ने क्या कहा

यह रही विभागीय कर्मचारियों के साथ इनकी दादागिरी अब जरा आम आदमी पार्टी के प्रदेश संयुक्त सचिव अशोक राय की भी सुनिये, अखिलेश सिंह के हौशले कितने बुलंद है कि इनके साथ भी बुरी तरह से अभद्रता किये। अशोक राय ने बताया कि मेरे द्वारा मध्यप्रदेश डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन कार्यालय उमरिया में दिनांक 1 जनवरी 2025 को सूचना के अधिकार अधिनियम 2005 की धारा 6(1) के तहत 9 बिंदुओं की जानकारी मांगी गई थी जिसमे मेरे को 30 जनवरी 2025 को कार्यालय में उपस्थित होने का समय दिया गया था और मैं नियत तिथि को शाम 4 बजे कार्यालय में जाकर अपने आवेदन की जानकारी मांगा तो वहां मौजूद जिला प्रबंधक प्रशिक्षण अखिलेश सिंह द्वारा जानकारी देने की जगह गंदी – गंदी गालियां देते हुए हाथ पैर तुड़वा देने एवं जान से मारने की धमकी दी गई तब मैंने कहा कि अभी सीईओ साहब से बताता हूँ तो उनके लिए भी अपशब्द बकते हुए मेरे को मारने की धमकी दिए तो वहां से भाग कर कोतवाली थाने में रिपोर्ट किया हूँ, अब मेरे को उनसे जान का खतरा है कि जब सीईओ जिला पंचायत उनका कुछ नही कर पाते तो हमारे साथ कुछ भी कर सकते हैं।
आम जनता की अपेक्षा

गौरतलब है कि जिले में अभद्रता और भ्रष्टाचार का यह कोई पहला मामला नही है खास कर आजीविका मिशन में यहां तो आये दिन ऐसा होता रहता है लेकिन कार्रवाई कुछ नही होती जिसके चलते जिले के अधिकारियों पर से आम जनता का विश्वास ही उठता जा रहा है, अब तो शायद प्रदेश के मुखिया ही कुछ कर सकें तो आम जनता को राहत मिल सकती है नही तो भगवान ही इस जिले का रखवाला है।
हे प्रभु इस जिले में क्या हो रहा है जानकारी मांगने पर मिल रही है गालियां







