Home क्राइम जमीनी विवाद में देवर ने की भाभी की निर्मम हत्या

जमीनी विवाद में देवर ने की भाभी की निर्मम हत्या

245
0

रिश्तों का हुआ कत्ल थोड़ी सी जमीन के पीछे देवर ने भाभी की रॉड से पीट कर हत्या कर दिया, पुलिस सूचना मिलते ही आरोपी को ली अपनी अभिरक्षा में

किसकी हुई हत्या

Umaria – जिले के चंदिया नगर में जमीनी विवाद के चलते चचेरे देवर ने भाभी की रॉड से पीट कर निर्मम हत्या कर दिया। मृतिका जानकी कुशवाहा पत्नी नवीन कुशवाहा उम्र 36 वर्ष निवासी वार्ड नम्बर 13 गढ़ी के पास स्वास्थ्य विभाग में सीएचओ (सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी) के पद पर पदस्थ रही हैं।

मृतिका के देवर ने क्या बताया

मृतिका के देवर हेमन्त कुशवाहा ने बताया कि एक सप्ताह से इनका जमीनी विवाद चल रहा था, रास्ते के लिए विवाद हो रहा था, वह रास्ते के लिए परेशान कर रहा था इनकी खुद की जमीन थी तो इन्होंने रास्ता रास्ता बंद कर दिया था, ज्ञान प्रकाश कह रहा था कि हमको रास्ता चाहिए वार्ड नंबर 13 का विष्णु प्रसाद कुशवाहा का लड़का है, आज हम लोगों को करीब 5 बजे शाम को जानकारी मिली कि जहां विवाद चल रहा था, वहीं उनकी बॉडी पड़ी थी तो हम लोग इनको उठाकर तुरंत चंदिया अस्पताल लेकर आए मगर वहां डॉक्टर ना होने पर नर्स बोली कि यहां डॉक्टर साहब फोन नहीं उठा रहे हैं तो जिला अस्पताल लेकर के आए यहां डॉक्टर साहब इनको मृत घोषित कर दिए, इनका नाम जानकी कुशवाहा है ये पथरहटा में सी एच ओ के पद पर रही है उनके पति का नाम नवीन प्रसाद कुशवाहा है।

सीएमएचओ ने क्या कहा

वहीं इस मामले में देर से जिला अस्पताल पहुंचे सीएमएचओ डॉक्टर एस बी चौधरी ने बताया कि जो शासन की गाइडलाइन होगी उस हिसाब से हम लोग कार्रवाई करेंगे और शासन को पत्र लिखेंगे वही जब उनसे तात्कालिक मदद के लिए पूछा गया तो बोले कि अभी हम लोग चार छह लोग हैं तो कुछ मदद करेंगे।

एसडीओपी ने बताया

इस मामले में एसडीओपी उमरिया डॉक्टर नागेंद्र प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि यहां जिला अस्पताल उमरिया में चंदिया गढ़ी के पास रहने वाली जानकी कुशवाहा पति नवीन प्रसाद कुशवाहा जिनकी उम्र करीब 36 वर्ष है इनको जिला अस्पताल लाया गया है और इनकी मौत हो चुकी है, इनके मामले में प्रारंभिक कार्रवाई की जा रही है, अभी यह तथ्य प्रकाश में आ रहा है कि उनके रिश्ते का देवर ज्ञान प्रकाश कुशवाहा जमीन में रास्ते के विवाद को लेकर इनके साथ सब्बल से मारपीट किया है जिसके कारण इनकी मौत हो गई है, इस मामले में पूरी तरह से सभी साक्ष्यों का संकलन किया जा रहा है और विवेचना की जा रही है।

क्या है जिले की स्थिति और घटना

गौरतलब है कि आरोपी ज्ञान प्रकाश कुशवाहा के आने जाने का रास्ता दूसरी तरफ से था मगर वह जबरन इनकी जमीन से रास्ता मांग रहा था और यह अपनी जमीन से रास्ता देने को मना कर रहे थे जिसके पीछे चचेरे देवर ने भाभी की हत्या निर्मम हत्या कर दिया, हालांकि पुलिस आरोपी को अपनी अभिरक्षा में ले ली है और आगे की कार्यवाही की जा रही है। बड़ी बात तो यह है कि जिले में लगातार हत्याओं का ग्राफ बढ़ता जा रहा है भले ही पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करके न्यायालय में पेश कर रही है मगर आरोपियों में पुलिस और कानून भय समाप्त हो चुका है।

जमीनी विवाद में देवर ने की भाभी की निर्मम हत्या

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here