Home राज्य ओह माय गॉड भाभी उप सरपंच और देवर पंचायत सचिव

ओह माय गॉड भाभी उप सरपंच और देवर पंचायत सचिव

217
0

ऐसा भी होता है क्या कि भाभी उप सरपंच और देवर उसी ग्राम पंचायत में ग्राम सचिव, यदि नही सुने हैं तो देख लीजिए, ऐसा ही हुआ है

जानिए क्या चल रहा है जिले में

उमरिया – जिले में इन दिनों नियम, कायदे, कानून की बात करना बेमानी होगी। यहां सरकार के कोई नियम, कानून लागू नही होते हैं। जी हां यह कोई एक विभाग का मामला नहीं है, हर विभाग का यही हाल है, अभी आपने सहकारिता, खाद्य और अन्य विभागों में देखा सुना होगा, आज हम आपको जिला पंचायत का एक नमूना दिखाते हैं, हालांकि पूर्व में भी जिला पंचायत में रात में कुछ आदेश हुए और सुबह कुछ लेकिन इस आदेश को भी देखिये जिसमे किसी नियम का पालन नही किया गया है और जो साहब का मन पड़ा आदेश कर दिए या हो सकता है साहब के स्टेनो फाइल सामने रख कर हस्ताक्षर करवा लिए हों, क्योंकि यहां तो वही कहावत चरितार्थ होती है “बड़े मियां तो बड़े मिया, छोटे मियां सुभानअल्लाह”

क्या हुआ आदेश

अब यह आदेश देखिए सीईओ जिला पंचायत ने दिनांक 26/12/2024 को आदेश क्रमांक/6220/पंचा. सेल/जि. पंचा/नस्ती क्र. 45/2024 मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत करकेली के पत्र क्रमांक/4138/पंचा.स्था./ज.पं./2024 दिनांक 19/12/2024 के अनुसार श्री रमाकांत गौतम पंचायत सचिव निपनिया को निलंबित करने के फलस्वरुप ग्राम पंचायत का कार्य प्रभावित हो रहा है।
अतः जनपद पंचायत करकेली के ग्राम पंचायत निपनिया में शासन द्वारा संचालित सभी कार्यों एवं प्रशासनिक व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए श्री कमलेश चौधरी पंचायत सचिव ग्राम पंचायत पठारी जनपद पंचायत करकेली को अपने कार्य के साथ-साथ अतिरिक्त ग्राम पंचायत निपनिया का सचिवीय प्रभार अग्रिम आदेश तक अस्थाई रूप से सौंपा जाता है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।

मध्यप्रदेश सरकार का आदेश

गौरतलब है कि मध्यप्रदेश शासन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग मंत्रालय वल्लभ भवन भोपाल के स्पष्ट आदेश है कि यदि किसी सचिव का रिश्तेदार ग्राम पंचायत में सरपंच, पंच हो जाता है तो उस सचिव का स्थानांतरण अन्य ग्राम पंचायत में अनिवार्य रूप से किया जाए।

कितना होता है पालन

हालांकि सरकार के ऐसे आदेश कागजों में होते रहते हैं, अब पालन करना या न करना साहब की मर्जी है, वैसे भी जिले में शासन के आदेशों और निर्देशों का पालन होता ही कहाँ है, भले ही लोग शिकवा – शिकायत करते रहे लेकिन होगा वही जो साहब लोगों का मन करेगा।

ओह माय गॉड भाभी उप सरपंच और देवर पंचायत सचिव

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here