
अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त बैगा आर्ट की माहिर पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित 86 वर्षीय जोधईया अम्मा पंच तत्व में हुई विलीन, कलेक्टर एसपी ने दिया कंधा
किन – किन ने दिया कंधा

उमरिया – जिले की शान आदिवासी चित्रकार जोधइया बाई का 86 वर्ष की आयु में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया, बैगा चित्रकला को देश विदेश तक पहुंचाने में जोधइया बाई ने एक बड़ा संघर्ष शील योगदान दिया है, वर्ष 2022 में तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रीय नारीशक्ति सम्मान से सम्मानित किया था और वर्ष 2023 में राष्ट्रपति द्रोपती मुर्मू ने चित्रकला में विशेष योगदान के लिए दिया था पद्मश्री पुरस्कार से अलंकृत किया। उनके अंतिम संस्कार में कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने कंधा दिया। इस दौरान जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी व पुलिस के आला अफसर मौजूद रहे।
कौन थी जोधईया बाई

उमरिया जिले की सुप्रसिद्ध बैगा चित्रकार पद्मश्री जोधइया बाई का रविवार की शाम लंबी बीमारी के बाद उनके गृह ग्राम लोढ़ा स्थित आवास में निधन हो गया है, देश और दुनिया को बैगा चित्रकला की बारीकियों से रूबरू कराने में जोधइया बाई का विशेष योगदान रहा है, बता दें कि शिक्षा दीक्षा से विहीन जोधइया बाई बैगा ने 70 वर्ष की उम्र में चित्रकला सीखनी शुरू की थी, उनके गुरु मशहूर चित्रकार आशीष स्वामी ने चित्रकला का प्रशिक्षण दिया था जिसके बाद जोधइया बाई की चित्रकला का लोहा पूरी दुनिया ने माना था,जोधइया बाई को 84 साल की आयु में वर्ष 2022 में पहला राष्ट्रीय नारी शक्ति सम्मान और 2023 में 85 वर्ष की आयु में देश के प्रतिष्ठित पद्मश्री सम्मान से नवाजा गया था। उनके अंतिम संस्कार में पूर्व जेल मंत्री व पूर्व भाजपा सांसद ज्ञान सिंह, कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन, एस पी निवेदिता नायडू और तमाम प्रशासनिक अधिकारियों ने अंतिम दर्शन कर उन्हें कंधा दिया। जोधइया बाई बीते साल भर से पैरालिसिस सहित अन्य कई गंभीर बीमारियों से जूझ रही थी, जिनका बीती रात निधन हो गया है।
क्या कहा कलेक्टर ने

जिले के कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि जोधईया बाई जो पद्मश्री से नवाजी गईं थीं, उनका कल दुखद निधन हो गया है यह जिले और प्रदेश भर नही देश के लिए अपूर्णीय क्षति है, इसको भुलाना सम्भव नहीं है, जोधईया बाई जी को जो बैगा आर्ट्स के लिए पद्मश्री से नवाजा गया था वो आज पूरे देश में वह कला प्रसिद्ध हो रही है और उसे कला के माध्यम से जोधईया बाई जी हम सबके दिलों में जीवित रहेंगी। उनकी आत्मा की सुखद शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि अपने श्री चरणों में उन्हें स्थान प्रदान करें और आज जिला प्रशासन उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंचा हुआ है।
क्या बोली एसपी

वहीं जिले की एसपी निवेदिता नायडू ने कहा कि यह एक अपूरणीय क्षति हुई है, भगवान ने उनको अपने श्रीचरणों में स्थान दिया है, पर हम हमेशा याद रखेंगे कि उन्हीने नई पीढ़ी को बैगा आर्ट्स से प्रेरित किया और एक ड्राइंग आर्ट्स को दिया और जो उमरिया और आसपास के लोग हैं सीखना चाहते हैं उनको एक हुनर दिया।
पंच तत्व में विलीन हुई जोधईया अम्मा कलेक्टर एसपी ने दिया कंधा







