
खबर का हुआ असर, अनुसूचित जनजाति बालक छात्रावास में स्थित राष्ट्रपिता की मूर्ति का चश्मा टूटने की खबर प्रसारित होने के बाद रातों रात बन गया चश्मा।
खबर का हुआ असर

Umaria – जिले के चंदिया नगर में स्थित अनुसूचित जनजाति आदिवासी बालक छात्रावास परिसर में स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति का चश्मा टूटा होने की खबर प्रमुखता से प्रसारित होने के बाद पूरा विभाग हरकत में आया और रातों रात बापू का चश्मा बनवा दिया गया।
रातों रात बना चश्मा*

गौरतलब है कि वार्डन की लापरवाही और उपेक्षा के शिकार होने के बाद बहुत दिनों से बापू का चश्मा टूटा हुआ था और जैसे ही मीडिया की नजर पड़ी और मामला सहायक आयुक्त आदिम जाति कल्याण विभाग के संज्ञान में आया तुरंत विभाग हरकत में आया और बापू का चश्मा बनवा दिया गया।
सहायक आयुक्त ने बताया

वहीं सहायक आयुक्त आदिम जाति कल्याण विभाग अखिलेश पांडेय ने बताया कि वार्डन राकेश द्विवेदी द्वारा बरती गई इस लापरवाही पर पत्र जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है, एवं जबाब संतुष्टिपूर्ण न होने पर कार्रवाई की जाने की बात भी कही गई है।
खबर का असर रातों रात बन गया राष्ट्रपिता का चश्मा







