
छात्रावास में विषाक्त खाना खाने से बीमार हुए बच्चों को लेकर कलेक्टर ने लिया एक्शन Hostel की वार्डन नीलमणि उपाध्याय को हटाया, DPC दे रहे हैं सफाई।
खबर का असर हटाई गई Warden

Umaria – जिला मुख्यालय के वार्ड क्रमांक 3 लालपुर स्थित बालक छात्रावास में विषाक्त भोजन करने से कल 24 बच्चे बीमार हो गए थे जिसकी पुष्टि जिला अस्पताल के Civil सर्जन ने किया था और बच्चों ने बताया था कि हम लोग दाल, चावल, रोटी सब्जी खाया है। चावल में छिपकली गिरने से बच्चों के पेट मे दर्द और सांस लेने में कठिनाई हुई थी। जिनका इलाज जिला अस्पताल में किया गया और सभी बच्चों को ऑब्जर्वेशन में रखा गया बाद में सभी की स्थिति सामान्य होने पर उनको डिस्चार्ज कर वापस हॉस्टल भेज दिया गया। वहीं कल DPC द्वारा जनसंपर्क के माध्यम से प्रेस नोट जारी करवाया गया था कि बच्चे घर से लाई हुई सामग्री, गुझिया, भुट्टा खाने से बीमार हुए। जबकि तत्काल फ़ूड एंड ड्रग इंस्पेक्टर मौके पर जाकर बाहर फेंके गए चावल की जप्ती भी की थीं। उसके बाद भी गलत जानकारी विभाग के तरफ से दी गई। वहीं सिविल सर्जन Doctor K C सोनी ने बताया था कि वार्डन महोदया उनको बताई थी कि चावल में छिपकिली गिरी थी और फिर निकल गई।
खबर का असर हटाई गई Warden

वहीं Warden नीलमणि उपाध्याय बताई थी कि 6 माह से ट्यूबवेल बन्द पड़ा है, हम कई बार लिखित और मौखिक शिकायत कर चुके हैं, नगर पालिका के टैंकर में भरे हुए पानी का उपयोग होता है।
खबर का असर हटाई गई Warden

जिसके बाद आज जिले के Collector धरणेन्द्र कुमार जैन ने कड़ा कदम उठाते हुए वार्डन को छात्रावास से हटाते हुए उन्हें मूल पद में भेज दिया है।
खबर का असर हटाई गई Warden

वहीं इस मामले में DPC संजय सिंह ने बताया कि हमने वार्डन का जो बयान लिया है उसमें उनने छिपकली वाली कोई बात नही बताई है, अभी उनको वार्डन के प्रभार से हटा कर उनके मूल पद में भेज दिया गया है। वहीं बताये की बच्चों ने दाल, चावल, रोटी, सब्जी दोपहर में खाया था और सुबह उनको टोस्ट और चाय नाश्ते में दिया गया था। वहीं अपनी कमी को छिपाने के लिए कहने लगे कि बच्चों ने बताया कि हम घर की सामग्री भी लाए हैं, और वो आपस मे दोस्त हैं कब खा लेंगे यह क्लियर नही है, ये बच्चों के बयान से सामने आया, जब हमने शाम को उनके बस्ते की तलाशी लिया तो उनके बस्ते में गुझिया, भुट्टा और बेसन का बना हुआ समान मिला तो सभी के सैम्पल को फ़ूड अफसर को दे दिए हैं।
खबर का असर हटाई गई Warden

गौरतलब है कि DPC खुद ही परस्पर विरोधाभासी बात कर रहे है, अब ऐसे में सवाल यह है कि अपनी कमी छिपाने के लिए सारा ठीकरा बच्चों के सिर फोड़ रहे हैं, ऐसे में क्या सभी बच्चे विषाक्त भोजन घर से लाये थे और यदि इनकी बात मान लें तो 24 बच्चों के परिवार के लोग भी बीमार हुए होंगे तो उनका इलाज कहाँ हुआ। और भी बहुत से सवाल इनके बयान पर खड़े होते हैं, जबकि सारी गलती Hostel के वार्डन और रसोइयों के अलावा डीपीसी की भी है जो अपने दायित्वों का निर्वहन ठीक ढंग से नही किये, अच्छा तो यह रहा कि कोई अनहोनी होने से बच गई और सारे बच्चे सुरक्षित हैं। ऐसे में तो DPC की भी जबाबदेही तय होनी चाहिये ताकि दुबारा ऐसे घटना न हो सके।
खबर का असर हटाई गई Warden







