
राजस्व महा अभियान में लापरवाही बरतने पर देर शाम अनुविभागीय अधिकारी बांधवगढ़ ने हल्का पटवारी बड़खेरा-16 को किया Suspend
लापरवाही बरतने पर हल्का पटवारी Suspended
Umaria – S D M बांधवगढ़ रीता डेहरिया ने देर शाम सुखलाल सिंह मरावी हल्का पटवारी बड़खेरा-16 तहसील बिलासपुर जिला उमरिया को अपने पदीय दायित्वों के प्रति लापरवाही, उदासीनता, स्वेच्छाचारिता एवं अनुशासनहीनता बरतने पर म.प्र. सिविल सेवा आचरण नियम के तहत तत्काल प्रभाव से Suspend कर दिया है। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय कार्यालय तहसीलदार तहसील चंदिया जिला उमरिया नियत किया गया है। निलंबन अवधि में इन्हे नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा तथा पटवारी हल्का बड़खेरा-16 तहसील बिलासपुर का प्रभार आगामी आदेश पर्यन्त पटवारी श्री अनुसकान्त सोनी को सौंपा गया है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील हो गया है।
गौरतलब है कि तहसीलदार द्वारा राजस्व महाअभियान 2.0, में 16 जुलाई से 31 अगस्त 2024 के तहत हल्का पटवारी बड़खेरा-16 सुखलाल सिंह मरावी को हल्के मे उपस्थित रहकर नक्शा तरमीम एवं ई के वाई सी कार्य किया जाने हेतु आदेशित किया गया था, किंतु सुखलाल सिंह मरावी दिनांक 20 अगस्त 2024 से आज दिनांक तक बिना सूचना के अपने हल्के एवं तहसील मे अनुपस्थित है। श्री सुखलाल की अनुपस्थिति से राजस्व महाअभियान 2.0 का कार्य प्रभावित हुआ है। तहसीलदार बिलासपुर द्वारा श्री सुखलाल सिंह मरावी से संपर्क करने के कई प्रयास किये गए किंतु उनके द्वारा फोन रिसीव नहीं किया गया। श्री सुखलाल का यह कृत्य शासकीय सेवा के प्रति अलंगाव, अनुशासनहीनता, वरिष्ठ अधिकारियो के आदेश की अवहेलना, दिये गये आदेशों एवं निर्देशो के प्रति लापरवाही एवं स्वेच्छाचारिता प्रदर्शित करता है।
लापरवाही बरतने पर हल्का पटवारी Suspended







