
मानपुर थाना क्षेत्र के ग्राम दुलहरा मैर टोला निवासी रवि कुशवाहा को सब्जी मंडी में मौजूद Auto Driver और अन्य लोगो ने रस्सी से बांध कर बेतहाशा पीटा
Auto Driver की गुंडई Pikup चालक को रस्सी से बांध कर बेतहासा पीटा

Umaria – जिला मुख्यालय स्थित थोक सब्जी मंडी में मानपुर थाना क्षेत्र के ग्राम दुलहरा मैर टोला से Pikup में सब्जी लेने आये युवक के पिकअप में Auto Driver ने ठोकर मार दिया। जब Pikup चालक ने कहा कि भैया ठोकर क्यों मार दिए हो, बस इतना कहना गुनाह हो गया, Auto Driver लोकल होने का फायदा उठाते हुए अपने साथियों के साथ मिल कर Pikup चालक को रस्सी से बाँधकर पीट पीट कर अधमरा कर दिया बाद में उसकी हालत बिगड़ती देख आरोपियों ने ही उसे जिला चिकित्सालय पहुंचाया। किसी ने सारा Video बना कर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया जो अब चारो तरफ फैल रहा है।
Auto Driver की गुंडई Pikup चालक को रस्सी से बांध कर बेतहासा पीटा

जिला अस्पताल उमरिया में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे Pikup चालक रवि कुशवाहा ने बताया कि मैं मानपुर से सब्जी लेने आया था और अपनी Pikup में सो रहा था तभी एक Auto वाले भैया आये और मेरे Pikup में ठोकर मार दिए तब मैं उनसे बोला कि भैया क्यों ठोकर मार दिए हो तो मेरे से गाली गलौज करने लगे फिर उनके 2 साथी आ गए और मेरे को रस्सी से बांध कर बहुत मारे हैं, उनमें से मैं सभी का नाम नही जानता हूँ 5 से 6 लोग रहे जिसमे एक महिला नीलू रही और अन्नू अढ़तिया, बिन्नू काछी और उनके बेटे का नाम मालूम नही है एवं Auto वाले तो रहे ही।
Auto Driver की गुंडई Pikup चालक को रस्सी से बांध कर बेतहासा पीटा

वहीं Pikup चालक के साथ बेरहमी से मारपीट होता देख कर मौजूद लोग Auto Driver को भी पीट दिए जिस पर Auto Driver शुभम कुशवाहा Pikup चालक के ऊपर मारपीट का आरोप लगा रहा है जबकि वायरल Video में साफ दिख रहा है कि Pikup चालक के साथ कितनी बर्बरता की गई है।
Auto Driver की गुंडई Pikup चालक को रस्सी से बांध कर बेतहासा पीटा

इस मामले में एडिशनल S P उमरिया प्रतिपाल सिंह महोबिया ने बताया कि यह मामला सब्जी मंडी का है और सुबह का है, रवि कुशवाहा मानपुर से अपनी Pikup से सब्जी लेने के लिए सुबह सब्जी मंडी आया हुआ था और वहीं एक Auto Driver से इसकी टक्कर हो जाती है Auto Driver शुभम कुशवाहा उसका नाम है और इसी टक्कर में विवाद बढ़ जाता है और इसी विवाद में काफी हाथापाई होती जिसमे एक पक्ष दूसरे पक्ष पर लोहे के हथियार से उसके वार कर देता है तो एक के गाल में और दूसरे के सिर में चोट आई है, दोनो पक्षों पर मुकदमा कायम कर जांच की जा रही है।
Auto Driver की गुंडई Pikup चालक को रस्सी से बांध कर बेतहासा पीटा

गौरतलब है कि Auto Driver की खुले आम गुंडई देख कर लोग तमाशबीन बने रहे और Video बनाते रहे, किसी ने भी Pikup चालक को बचाने का प्रयास नही किया, जिसके चलते उसकी हालत गंभीर हो गई तब खुद आरोपियों ने अपने बचाव को नजर में रखते हुए Pikup चालक को अस्पताल पहुंचाया और इसी बीच कुछ लोगों को यह देख कर बुरा लगा और Auto Driver को भी पीट दिये जिसका आरोप Pikup चालक पर लगाया जा रहा है, हालांकि कोतवाली थाने के पीछे हुए सारे मामले पर काफी देर बाद दोनो पक्षों पर F I R दर्ज कर जांच की जा रही है।
Auto Driver की गुंडई Pikup चालक को रस्सी से बांध कर बेतहासा पीटा







