
BANDHAVGARH टाइगर रिजर्व में पदस्थ Female कर्मचारी से वन रक्षक उर्फ अजाक्स नेता ने दबंगई दिखाते हुए किया मारपीट एवं जान से मारने की दिया धमकी।
Bandhavgarh टाइगर रिजर्व में पदस्थ महिला कर्मचारी से मारपीट FIR दर्ज

Umaria – जिले में वन विभाग में पदस्थ वन रक्षक कम अजाक्स नेता की दबंगई सामने आई। कर्मचारी होने के बाद भी अपने अधिकारी के कार्यालय में भीड़ लेकर दबंगई दिखाने पहुंच गया। मामला रहा कि बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व अंतर्गत आने वाले धमोखर रेंज में स्पेशल में वन रक्षक के पद पर पदस्थ कर्मचारी प्रीतम कोल जो अपने आप को अजाक्स नेता भी कहता है। दिन में लगभग 4 बजे 70 से 75 लोगों को लेकर जिसमे 50 से 60 की संख्या में महिलाएं शामिल रहीं और 10 से 15 पुरुष रहे। सभी के साथ उप संचालक Bandhavgarh टाइगर रिजर्व के उमरिया स्थित कार्यालय में घुसने का प्रयास करने लगा, वहीं डियूटी में तैनात प्रीति द्विवेदी ने प्रीतम कोल और सभी को रोकी साथ मे कही कि यदि आपको साहब से मिलना है तो कागज में अपना नाम लिख कर दे दीजिए हम साहब तक पहुंचा देते हैं, जब साहब कहेंगे तो आप मिल लेना। उस पर प्रीतम कोल ने नाम लिख कर दिया और प्रीति द्विवेदी ने कागज उप संचालक तक पहुंचा दिया। जिस पर बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के उप संचालक P K VERMA ने कुल 5 लोगों को अपने कार्यालय में बात करने के लिए बुलाने को कहा। प्रीति द्विवेदी ने बाहर आकर कहा कि 5 लोग जाकर साहब से मिल सकते हैं। महिला कर्मचारी का इतना कहना अजाक्स नेता उर्फ वन रक्षक को नागवार गुजर गया और महिला कर्मचारी प्रीति द्विवेदी से धक्का मुक्की करते हुए मारपीट कर गिरा दिया और गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा साथ ही कहने लगा कि विभाग के बड़े अधिकारी कंसोटिया जी हमारे अजाक्स संघ के प्रदेश पदाधिकारी और संरक्षक हैं।
Bandhavgarh टाइगर रिजर्व में पदस्थ महिला कर्मचारी से मारपीट FIR दर्ज

Bandhavgarh टाइगर रिजर्व में पदस्थ Female कर्मचारी प्रीती द्विवेदी पति स्व. तेजराज द्विवेदी उम्र 35 साल निवासी बाँधवगढ़ फारेस्ट कालोनी उमरिया ने बताया कि हम कार्यालय में प्यून के पद पर पदस्थ हैं और शाम को करीब सवा चार बजे प्रीतम कोल 50 – 60 Females और 10 – 12 Male को लेकर आये और D D साहब के चेम्बर में घुसने लगे तो मैं मना की और कही कि आप स्लिप लिख कर दे दें हम साहब तक पहुंचा देते हैं जैसा साहब कहेंगे वैसा कीजियेगा। तब उनने पर्ची लिख कर दिया और हम साहब को बताए तो साहब कहे कि प्रीतम और 4 लोग को भीतर आने दो बस इतना कहते ही प्रीतम कोल हमको जान से मारने की धमकी देते हुए हमारे साथ मारपीट करने लगे और माँ बहन की गंदी गंदी गाली देकर हमको धक्का देकर गिरा दिए जिससे मेरे को कमर में चोट आई है मैं उठने और चलने में असमर्थ महसूस कर रही हूं, ऊपर से धमकी दिए कि तू नही जानती कि कंसोटिया साहब हमारे संघ के संरक्षक हैं किसी की औकात नही है कि हमारा कुछ बिगाड़ ले। इस घटना की जानकारी मैं D D साहब और अपने OFFICE वालों को दी फिर थाने में रिपोर्ट लिखवाई कि शासकीय कार्य मे बाधा डालने के साथ मारपीट, गाली गलौज, जान से मारने की धमकी दिया गया।
Bandhavgarh टाइगर रिजर्व में पदस्थ महिला कर्मचारी से मारपीट FIR दर्ज

वहीं इस मामले में प्रभारी थाना प्रभारी बालेन्द्र शर्मा ने बताया कि BANDHAVGARH टाइगर रिजर्व कार्यालय उमरिया में पदस्थ FEMALE कर्मचारी द्वारा लिखित शिकायत दी गई कि दिनांक 18/07/2024 को उप संचालक कार्यालय में डियूटी पर थी तब लगभग शाम सवा चार बजे प्रीतम कोल द्वारा शासकीय कार्य मे व्यवधान उत्पन्न करते हुए मेरे साथ मारपीट, गाली गलौज और जान से मारने की धमकी दी गई जिस पर तत्काल अपराध क्रमांक 373/2024 धारा 132, 296, 121(1), 221, 351(3) B N S. का पाए जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना जारी है।
Bandhavgarh टाइगर रिजर्व में पदस्थ महिला कर्मचारी से मारपीट FIR दर्ज

गौरतलब है कि प्रीतम कोल BANDHAVGARH टाइगर रिजर्व अन्तर्गत धमोखर रेंज में पदस्थ होने के बाद अजाक्स संघ का पदाधिकारी भी है और पूर्व में भी इसी तरह विभागीय ग्रुप में उमरिया कार्यालय में पदस्थ बड़े बाबू के लिए भी उटपटांग शब्दों के प्रयोग के लिए शोकॉज नोटिस भी दिया जा चुका है लेकिन PARK प्रबंधन द्वारा कोई सख्त कदम नही उठाया गया है तो कहीं ऐसा तो नही जो यह धमकी देता है कि प्रदेश सरकार में सचिव कंसोटिया जी अजाक्स संघ के संरक्षक हैं, वो इसको संरक्षण दे रहे हों जिसके चलते यह लगातार मध्यप्रदेश सिविल सर्विसेज आचरण संहिता का खुले आम उलंघन कर रहा है और कोई कार्रवाई नही होने से इसके हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। ऐसे में तो आवश्यक होगा कि विभाग के उच्च अधिकारी इस मामले पर तत्काल संज्ञान लेकर ऐसे उद्दंड कर्मचारी पर ठोस कार्रवाई करते हुए सेवा समाप्त करने की भी कार्रवाई करें ताकि दूसरा कोई कर्मचारी किसी संगठन का नाम लेकर दुबारा ऐसी हरकत न कर सके।
Bandhavgarh टाइगर रिजर्व में पदस्थ महिला कर्मचारी से मारपीट FIR दर्ज

वहीं सबसे खास बात यह है कि प्रीतम कोल DUTY के समय मे लोगों को एकत्रित कर अपने ही विभाग के उच्च अधिकारी के कार्यालय में बिना अनुमति और बिना छुट्टी लिए कैसे पहुंच गया ? इस पर तो तत्काल प्रभाव से Suspension की कार्रवाई होना चाहिए।
Bandhavgarh टाइगर रिजर्व में पदस्थ महिला कर्मचारी से मारपीट FIR दर्ज







