Home क्राइम नौकरी के नाम पर ठगी पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में

नौकरी के नाम पर ठगी पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में

75
0

किराए का कमरा लेकर महीने भर से रह रहे युवकों पर माकान मालिक को हुआ शक, पुलिस को दिया सूचना, पुलिस ने बिना पूरी जांच किए भगाया दोनों को, पुलिसिया कार्रवाई पर सवाल 

*क्या है पूरा मामला*

Umaria – जिला मुख्यालय स्थित वार्ड क्रमांक 4 जेल बिल्डिंग के पीछे महीने भर से रह रहे दो युवकों पर माकान मालिक को हुआ शक, तब उसने लिया पुलिस की मदद और पुलिस ने दोनों युवकों को उनके गृह स्थान उत्तर प्रदेश को रवाना किया l पूरा मामला है जिला मुख्यालय स्थित वार्ड क्रमांक 4 जेल बिल्डिंग के पीछे रहने वाले शैलेन्द्र पाण्डे के यहां का, जहां उमरिया निवासी ही किसी व्यक्ति ने सिफारिश कर उत्तर प्रदेश निवासी दो युवकों को माकान किराए से दिलवाया और बोला कि यह लोग बांधवगढ़ टाइगर रिज़र्व में पदस्थ हैं इनको आप किराए से माकान दे दो, लोकल व्यक्ति की सिफारिश पर शैलेन्द्र पाण्डे ने माकान किराए पर दे दिया और वो लोग रहने लगें l 

*शैलेन्द्र पाण्डे ने बताया*

माकान मालिक शैलेन्द्र पाण्डे ने बताया कि हमको शक तब हुआ जब ये लोग एक माह में भी वर्दी नहीं पहने और ड्यूटी पर नहीं गए तब हमने कोतवाली पुलिस को सूचित किया कि हमारे यहां दो व्यक्ति जो उत्तर प्रदेश के देवरिया और गोरखपुर जिले के निवासी एक माह से रह रहे हैं और अपने आप को वन विभाग का कर्मचारी बताते हैं लेकिन ड्यूटी पर नहीं जाते हैं तो आप उनकी जांच करने की कृपा करें, लेकिन दो बार सूचना देने के बाद भी पुलिस नहीं गई तब तीन दिन पूर्व टी आई कोतवाली मदन लाल मरावी को लिखित में सूचना दिए तब पुलिस हरकत में आई और दोनों युवकों को कोतवाली ले जाकर जांच की इसके बाद रात में दोनों युवक कितनी समय आए और अपना सामान लेकर चले गए हमको पता नहीं चला और पुलिस जांच में यह पता चला कि दोनों के ज्वाइनिंग लेटर फर्जी थे l 

*उप संचालक बांधवगढ़ टाइगर रिज़र्व ने बताया*

वहीं इस मामले में जब बांधवगढ़ टाइगर रिज़र्व के उप संचालक योहन कटारा ने बताया कि हमारे सामने ऐसा मामला आया है दो से तीन दिन की बात है, जबकि वन विभाग ने ऐसी कोई नियुक्ति नहीं दी है और न ही किसी की नियुक्ति हुई है, टोटल फर्जी मामला है, पहले भी ऐसे फर्जी मामले सामने आए हैं और हमने अपने रेंज ऑफिसर्स एवं संबंधित एस डी ओ साहबान को निर्देशित किया है कि ऐसे जो भी मामले संज्ञान में आते हैं वो प्रबंधन के सामने पुटअप करें और पुलिस को भी दिया जाएगा  l 

*एस डी ओ पी ने बताया*

वहीं इस मामले में एस डी ओ पी उमरिया पुन्नू सिंह ने बताया कि शैलेन्द्र पाण्डे निवासी उमरिया द्वारा थाने में एक लिखित आवेदन प्रस्तुत किया गया कि दीपू शर्मा निवासी देवरिया उत्तर प्रदेश, सौरभ मिश्रा निवासी गोरखपुर उत्तर प्रदेश उनके घर में किराए से रह रहे थे और उनके द्वारा बताया गया था कि उनकी नौकरी फॉरेस्टगार्ड बांधवगढ़ में नौकरी लगी है, उनको शक तब हुआ जब वो लोग एक महीने से रहते हुए न ही अपनी वर्दी पहनते थे और न ही ड्यूटी पर जाते थे, जब इनको संदिग्ध लगा तो इनके द्वारा तत्काल थाना प्रभारी कोतवाली को एक लिखित आवेदन प्रस्तुत किया गया, इसकी विधिवत जांच की गई और जांच के दौरान दीपू शर्मा एव सौरभ मिश्रा को तलब किया गया,  पूछताछ की गई, पूछताछ में यह स्पष्ट हुआ कि एक इनके ही जिले और गांव के रहने वाले अभिराज नाम के व्यक्ति ने यह बताया था कि उनकी नौकरी लगवा देगा बांधवगढ़ में फॉरेस्टगार्ड के रूप में और वो उनको नियुक्ति पत्र भी दिया गया एव और भी आवश्यक डॉक्यूमेंट भी दिए गए एवं उसी नियुक्ति पत्र के आधार पर वो लोग ज्वाइन करने आए थे और उनको बाद में अहसास हुआ कि हमारी नौकरी नहीं लगी है और जब पुलिस ने उनको स्पष्ट किया कि तब उनको लगा कि हमारी कोई नौकरी नहीं लगी है, हमारे साथ ठगी हो है l जबकि इसका क्षेत्राधिकार गोरखपुर और देवरिया उत्तर प्रदेश है तो उनको यह सलाह दी गई है कि अपने यहां जाकर अपनी समस्या दर्ज कराएं और हमारे समझ जो कथन दर्ज किया गया है उसमें किसी तरह की राशि का लेनदेन नहीं हुआ है और यह बताया गया है कि करीब 9 लाख रुपए में सौदा तय हुआ था l 

*पुलिसिया कार्रवाई पर सवाल*

गौरतलब है कि देश के संविधान एव बी एन एस एवं बी एन एस एस में स्पष्ट प्रावधान है कि देश के किसी भी कोने में कोई भी पीड़ित व्यक्ति एफ आई आर करवा सकता है और पुलिस को एफ आई आर दर्ज करना पड़ता है लेकिन उमरिया जिले में तो ऐसा कोई प्रावधान लागू ही नहीं है, इतना ही नहीं यदि पुलिस ने बिना वन विभाग से पता किए खुद ही फर्जी नियुक्ति पत्र साबित कर दिया तो प्रकरण दर्ज न कर खुद को ही संदिग्ध बना लिया, हो सकता कि ऐसे और भी लोग हों और यह एक रैकेट के रूप में कार्य को अंजाम दे रहे हों या फिर कोई बड़े अपराध को अंजाम देने की फिराक में यहां रह रहे हों, ऐसे में पुलिसिया कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं l 

*नौकरी के नाम पर ठगी पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में*

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here