
सरकार ने स्व सहायता समूह और सहकारी समितियों को P S S की गेंहू खरीदी काम दिया और काम मिलते ही किसानों का खून चूसना शुरू कर दिया।
गेंहू खरीदी केन्द्र में कैसी है Former की स्थिति जानिए पूरा सच

Umaria – जिले में PSS की गेंहू खरीदी का कार्य 35 सेन्टरों पर किया जा रहा है जिसमे 8 स्व सहायता समूह भी शामिल हैं। सरकार की मंशा है कि स्व सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को रोजगार दिया जाय और उनके जीवन स्तर को उठाया जाय लेकिन यहां तो उल्टा ही नजर आ रहा है। इतना ही सरकार भी गेंहू खरीदी की तिथि भी बढ़ाती जा रही है 15 मई से बढ़ा कर 20 की गई और अब फिर बढ़ा कर 31 मई कर दी गई लेकिन भ्रष्टाचार पर लगाम नही लग पा रही है या फिर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने के लिए डेट बढ़ाई जा रही है।
गेंहू खरीदी केन्द्र में कैसी है Former की स्थिति जानिए पूरा सच

आइये आपको मानपुर विधानसभा क्षेत्र के एक स्व सहायता समूह का नजारा दिखाते हैं। इस स्व सहायता समूह का नाम है, दिव्या स्व सहायता समूह महरोई, और इनको PSS की गेंहू खरीदी केन्द्र पनपथा का कार्य सौंपा गया है।
गेंहू खरीदी केन्द्र में कैसी है Former की स्थिति जानिए पूरा सच

एक तरफ प्रदेश सरकार Agriculture को लाभ का धंधा बनाने को प्रतिबद्ध है दूसरी तरफ उसी कड़ी में किसानों को ढेर सारी सुविधाएं मुहैया करवाने में लगी है। इस वर्ष ओला और पानी के चलते गेंहू की फसल मार गई और दाने चमक विहीन हो गए, उसको देखते हुए सरकार ने FAQ में छूट भी प्रदान की है, ताकि किसानों को नुकसान न उठाना पड़े। वहीं पीएसएस की गेंहू खरीदी के लिए जितने भी केन्द्र बनाये गए हैं, उन खरीदी प्रभारियों को जिले के कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न होने पाए। इतना ही जिले के कलेक्टर खरीदी से पूर्व नापतौल अधिकारी को भी निर्देशित किये थे कि सभी समितियों के तौल कांटों का निरीक्षण कर उसको त्रुटि रहित कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें।
गेंहू खरीदी केन्द्र में कैसी है Former की स्थिति जानिए पूरा सच
PSS की गेंहू खरीदी का सच जानने जब खरीदी केन्द्र पनपथा पहुंचे जहां दिव्या स्व सहायता समूह महरोई खरीदी कर रही थी तो वहां का नजारा ही कुछ और रहा।
गेंहू खरीदी केन्द्र में कैसी है Former की स्थिति जानिए पूरा सच

यहां तो किसानों के लिए कोई व्यवस्था ही नजर नही आई उल्टे Former लुटते हुए नजर आए। यहां किसानों से 1 बोरी में 50 किलो 910 ग्राम गेंहू लिया जा रहा है। इतना ही इलेक्ट्रॉनिक कांटे का कैलिब्रेशन भी सही नही रहा 310 ग्राम कम बताता रहा, जब मीडिया द्वारा इलेक्ट्रॉनिक तराजू में अनाज रखा गया तो लगभग 300 ग्राम अनाज रखने के बाद तराजू शून्य पर आया। जिससे साफ जाहिर होता है कि 50 किलो 910 ग्राम और 300 ग्राम कुल मिला कर किसान से 51 किलो 210 ग्राम बोरी सहित गेंहू लिया जा रहा है।
गेंहू खरीदी केन्द्र में कैसी है Former की स्थिति जानिए पूरा सच

इस मामले में जब D M नागरिक आपूर्ति निगम शिव प्रकाश गुप्ता से जानकारी ली गई कि तो उन्होंने अनजान बनते हुए बताया कि किसान से बोरी सहित 50 किलो 580 ग्राम ही लेना है, साथ ही यह भी कहा कि मेरे को जानकारी नही है कि खरीदी केंद्रों में ऐसा होता है। हालांकि यह अलग बात है कि खाली Bag का वजन 300 ग्राम ही निकलता है फिर भी उनके हिसाब से 1 क्विंटल में किसान से 1 किलो 230 ग्राम गेंहू नाजायज ढंग से अधिक लिया जा रहा है।
गेंहू खरीदी केन्द्र में कैसी है Former की स्थिति जानिए पूरा सच

D S O और सहकारिता विभाग की मिलीभगत से भ्रष्ट व्यक्ति को बनाया गया खरीदी केंद्र प्रभारी। जी हां आप अनुमान लगा रहे होंगे कि हम कोटरी समिति की बात कर रहे हैं तो आपका अनुमान सही है। ऐसा नही है कि दोनो विभाग के अधिकारियों को रजनीश दत्त तिवारी के घोटालों और रिकवरी की जानकारी नही है। दोनो विभागों को सारी जानकारी है लेकिन फीलगुड के आगे सभी कुछ बेकार हो जाता है।
गेंहू खरीदी केन्द्र में कैसी है Former की स्थिति जानिए पूरा सच

इतना ही सब कुछ जानने के बाद रजनीश दत्त तिवारी को कोटरी और अमरपुर समिति का P S S की गेंहू खरीदी प्रभारी बना दिया गया जो कि OPEN कैप गडरिया टोला और बालाजी वेयर हाउस में खरीदी कर रहे हैं। जबकि शासन के निर्देश हैं कि समिति से बाहर का कोई भी व्यक्ति प्रभारी नही हो सकता है लेकिन रजनीश दत्त तिवारी ने बालाजी वेयर हाउस में सुखनंदन पटेल को 200/- प्रति दिन के मान से खरीदी प्रभारी नियुक्त कर दिया है और OPEN कैप गडरिया टोला में मनोज द्विवेदी को नियुक्त किया है। मनोज द्विवेदी तो समिति के कर्मचारी हैं लेकिन श्री पटेल का समिति से कोई लेना देना नही है, यदि ये कुछ गोल माल कर दें तो कौन जिम्मेदार होगा। इस बात की जांच परख करने वाले समिति के प्रशासक, ARCS, जिला आपूर्ति अधिकारी, D M नागरिक आपूर्ति निगम और जिला सहकारी बैंक सभी की मिलीभगत से खुले आम किसानों को लूटने और मनमानी करने की छूट दी गई है। ऐसे में जिले के किसान जिले के न्यायप्रिय कलेक्टर महोदय से ही उम्मीद लगाए हैं कि निष्पक्ष जांच करवा कर सख्त कार्रवाई करें ताकि प्रदेश सरकार कि खेती को लाभ का धंधा बनाने की मंशा पूरी हो सके।

गेंहू खरीदी केन्द्र में कैसी है Former की स्थिति जानिए पूरा सच







