
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के बफर जोन अंतर्गत राजस्व क्षेत्र में बसे गांव में घर मे घुस कर leopard ने किया हमला, नानी के घर घूमने आई बच्ची गम्भीर जिला अस्पताल में भर्ती
leopard ने घर मे घुस कर किया 5 वर्षीय बच्ची पर हमला नानी ने बचाई जान

Umaria – जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र में मानव और जानवर द्वंद रुकने का नाम नही ले रहा है। कहीं वन्य जीवों की मौत तो कहीं मनुष्य घायल या उसकी मौत हो रही है। ऐसी ही घटना देर रात लगभग 1 बजे पनपथा बफर जोन के ग्राम बड़ी बेल्दी में घटी।
ग्राम गढ़पुरी की 5 वर्षीया निशा यादव पुत्री लल्ला यादव अपनी नानी मुन्नी बाई यादव के घर ग्राम बड़ी बेल्दी घूमने आई बच्ची को सोते समय घर मे घुस कर leopard ने गम्भीर रूप से घायल कर दिया। जिसके सिर में दाएं तरफ नाखून के गहरे निशान है बच्ची खून से लथपथ थी।
leopard ने घर मे घुस कर किया 5 वर्षीय बच्ची पर हमला नानी ने बचाई जान

घायल बच्ची की नानी मुन्नी बाई यादव बताई कि रात में बच्ची बोली कि मच्छर काट रहे हैं तो मैं उसको अपने पास सुला ली तभी leopard घर मे घुस कर नातिन का सिर पकड़ लिया तो मैं उसको ढकेलने लगी और चिल्लाने लगी तब तेंदुआ खटिया के नीचे घुस गया और तब तक सभी लोग टार्च लेकर आ गए और देखे तो खटिया के नीचे से निकल कर घर की दीवार फांद कर भाग गया, नातिन के सिर से लगातार खून बह रहा था और हमारे हाथ मे भी उसका नाखून लग गया है, तब किसी ने पार्क वालों को फोन किया तब उनकी गाड़ी लेकर हम लोगों को बरही अस्पताल गई लेकिन वहां पट्टी करके गम्भीर बता कर उमरिया जिला अस्पताल रिफर कर दिए।
leopard ने घर मे घुस कर किया 5 वर्षीय बच्ची पर हमला नानी ने बचाई जान

वहीं पनपथा S D O फते सिंह निनामा द्वारा बताया गया कि सूचना मिलते ही रात में हमारी टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए बच्ची को बरही अस्पताल में ले जाकर प्राथमिक उपचार कराया गया, जहां से बच्ची की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल उमरिया लाकर इलाज करवाया जा रहा है, अभी तात्कालिक सहायता बतौर 1 हजार रुपये दे दिए गए हैं और इलाज में जो भी खर्च आएगा वह बाद में बिल प्रस्तुत करने पर दिया जाएगा।

leopard ने घर मे घुस कर किया 5 वर्षीय बच्ची पर हमला नानी ने बचाई जान







