
जिले में लगातार अवैध मादक पदार्थ गांजा की बिक्री जोरों पर होने के चलते शिकायत मिलने पर पुलिस ने किया कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार।
उमरिया – जिले में लगातार अवैध मादक पदार्थ गांजा के बिक्री की सूचना पाली पुलिस को मिलती रही, उसी कड़ी में 09/04/2024 को भी सूचना मिली कि वार्ड क्रमांक 05 मुडुलुहा टोला में रोड किनारे ओमप्रकाश अवधिया पिता आत्माराम अवधिया अपने घर से गांजा की बिक्री कर रहा है।
बेनकाब होते चेहरे गांजा विक्रेता पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

उपरोक्त सूचना पर तत्काल मौके की कार्यवाही करते हुये आरोपी ओमप्रकाश अवधिया के मकान पहुंचकर उसके घर की दूसरी मंजिल में बने कमरे के अंदर किचन में प्लेटफार्म के ऊपर रखे एक काले रंग के बैग को चेक करने पर उसमें से 960.00 ग्राम गांजा कीमती 9600.00 रूपये का जप्त किया गया तथा समस्त कार्यवाही मौके पर उपस्थित व्यक्तियों व गवाहानों के समक्ष की गयी।
बेनकाब होते चेहरे गांजा विक्रेता पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी ओम प्रकाश अवधिया पिता आत्माराम अवधिया उम्र 48 साल निवासी वार्ड क्रमांक 11 हाल वार्ड क्रमांक 05 मेन रोड किनारे पाली को गिरफ्तार किया जाकर दिनांक 10/04/2024 को न्यायालय जे एम एफ सी पाली में पेश किया गया।
बेनकाब होते चेहरे गांजा विक्रेता पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

गौरतलब है कि शराफ़त का चोला ओढ़ कर लोग क्या – क्या गलत धंधे करते हैं, यह तो पकड़ में आने के बाद ही पता चलता है जब वो बेनकाब होते हैं, यदि पुलिस ईमानदारी से कार्य करे तो बहुत से सफेदपोश बेनकाब हो जाएंगे।
बेनकाब होते चेहरे गांजा विक्रेता पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई







