
BANDHAVGARH टाइगर रिजर्व में घायल बाघ की तलाश करने गए वन विभाग की टीम पर घास में छिपे बाघ ने किया हमला दो वनकर्मी घायल।
UMARIA – जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पनपथा रेंज अंतर्गत बघड़ो बीट के R F 454 के हाथी झील के पास दो दिन पूर्व बाघों की आपसी लड़ाई में हुई बाघ की मौत मामले में दूसरे घायल बाघ की तलाश करने गई टीम के 2 वनकर्मियों के ऊपर बाघ ने हमला कर दिया जिसमें दोनो कर्मचारी घायल हो गए।
Tiger के हमले से टाइगर रिजर्व के 2 वनकर्मी Injured

पनपथा S D O वन फते सिंह निनामा ने बताया कि सुबह से दूसरे घायल बाघ की तलाश करने गई हमारी टीम के ऊपर बाघ ने अचानक हमला कर दिया जिसमें रामखेलावन केवट और चूड़ामणि केवट घायल हो गए हैं। दोनो घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मानपुर पहुंचाया गया है, जहां उनका इलाज किया जा रहा है।
Tiger के हमले से टाइगर रिजर्व के 2 वनकर्मी Injured

हमले का कारण S D O ने बताया कि जंगल मे घास सूख गई है जिसके कारण बाघ और घास का रंग लगभग एक ही होने के कारण बाघ की उपस्थिति का पता नही चल पाया है, और बाघ ने हमला कर दिया है।







