रोमांचक मुकाबले में रायपुर ने मुंबई को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया
आज होगा इंदोर एवं रायपुर के फाइनल का महासंग्राम
उमरिया 16 जनवरी – जिले के ऐतिहासिक अमर शहीद स्टेडियम में पैराडाइज क्लब के तत्वाधान में खेले जा रहे 22वें अखिल भारतीय पैराडाइज गोल्ड कप क्रिकेट टूर्नामेन्ट 2019 के दूसरा सेमीफाइनल का मुकाबला मुंबई एवं रायपुर के मध्य खेला गया।

सुबह रायपुर के कप्तान साहिल गुप्ता ने टास जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। ख़राब मौसम एवं घने बदलो के कारण देर से शुरू हुआ मैच 25 – 25 ओवेरो का खेला गया बल्लेबाजी के लिए कहे जाने वाले टर्फ विकेट पर एवं सर्द हवाओं के बीच रायपुर की शानदार बल्लेबाजी करते हुए सलामी जोड़ी ने धुआधार बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 25 ओवर के मैच 191 रन बनाये और रायपुर की ओर से सलामी बल्लेबाज साहिल गुप्ता ने सर्वाधिक 53 रनों की पारी खेली, पियूष और अनुज ने क्रमशः 48 और 34 रनों का योगदान दिया। मुंबई की ओर से गेंदबाजी करते हुए आकाश एवं वैष्णव ने 2 – 2 विकेट झटके |
लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की टीम के बल्लेबाज़ी के सामने इंदोर के गेंदबाजो ने तूफानी गेंदबाजी करते हुए यह मैच 15.4 ओवरों में मुंबई के पूरे टीम को आउट करते हुये 94 रनों से यह मैच जीत लिया, मुंबई की ओर से वैष्णव ने 31 रन, अजीत ने 30 रन बनाये वहीँ रायपुर की ओर से प्रिंस ने 3 विकेट, साहिल गुप्ता 2 विकेट लिये, मुंबई के तीन खिलाडी रन आउट हुए
आज के मैच के मैंन ऑफ़ द मैच साहिल गुप्ता रहे, मैच का मैंन ऑफ़ द मैच का पुरुस्कार श्री सुशील नामदेव जी के द्वारा नगद 500 रुपये एवं ट्राफी प्रदान की गई |
मैच के दौरान स्टेडियम दर्शको से खचाखच भरा रहा और छक्को पर ढोल नगाडा, तालियां बजाकर खिलाडियों के शानदार खेल की सराहना की, आज के मैच के अम्पायर संदीप बक्श कटनी एवं राकेश चंदेल सिंगरौली रहे, स्कोरर की भूमिका को आशू मंसूरी ने बखूबी निभाया, मैच का आँखों देखा हॉल सुनाने का कार्य अपने चिर परिचित अंदाज में अशोक गर्ग, अरुण गुप्ता, जयप्रकाश एवं कमलेश ने किया |
मैच के दौरान स्टेडियम में मनीष सिंह, आर. के. शुक्ला, वीरेंद्र सेंगर, राम मिलन यादव, संभागीय क्रिकेट संघ के चेयरमैन श्री राकेश शर्मा, मान सिंह, सुशील नामदेव, धर्मेन्द्र गुप्ता, नीरज चंदानी, द्वारा दोनों टीम से परिचित प्राप्त कर खिलाडियों को शुभकामना सन्देश दिए तथा पैराडाइज क्लब की भूरि – भूरि प्रसंशा की, इस दौरान पैराडाइस कमेटी से संतोष श्रीवास्तव, बाबूलाल भिवानिया, देवानंद स्वामी, प्रभात रंजन वर्मा, ब्रजेश शर्मा, मुनउवर अली, हिमांशु यादव, मोइनुदीन एवं गोपाल तिवारी मौजूद रहे, आज के फाइनल का महासंग्राम इंदोर एवं रायपुर के मध्य प्रातः 10 बजे से खेला जायेगा, |






