
उमरिया 28 अप्रैल – जिले की दोनों विधानसभा बांधवगढ़ 89 और मानपुर 90 में कल मतदान कराने के लिए मतदान दल हुए रवाना कुछ अव्यवस्थाओं के बीच हुआ दल रवाना, महिलाओं की डियूटी दूर अंचलों में लगाई गई जिससे काफी परेशान रही महिलायें, वाहन भी बेतरतीब खड़े होने के कारण भीषण गर्मी में भटकती रहीं महिलायें |


शहडोल संसदीय क्षेत्र अंतर्गत आने वाले उमरिया जिले के दोनों विधानसभा क्षेत्र बांधवगढ़ 89 और मानपुर 90 में कल होने वाले मतदान के लिए मतदान दल कुछ अव्यवस्थाओं के बीच रवाना हुआ, मतदान कर्मियों में नाराजगी देखने को मिली की जमीन में बैठ कर सामग्री का मिलान करना पडा वहीँ भीषण गर्मी में सभी दलों को साधन तलाशने में काफी दिक्कतों का सामना करना पडा | जितनी बसें आईं उनके चालक बेतरतीब ढंग से निर्धारित जगहों के अलग बस खडा कर दिए इसके लिए प्रशासन द्वारा ध्यान नहीं दिया गया जिसके चलते महिलायें ज्यादा परेशान हुईं | वहीँ जिला निर्वाचन अधिकारी स्वरोचिष सोमवंशी बताये कि 144 रूट हैं उसमें सभी 144 बसें रवाना हो गई हैं जो 583 पोलिंग बूथ तक पार्टी को पहुंचाएंगी, सभी बसों के आगे और पीछे सेक्टर मजिस्ट्रेट और सेक्टर पुलिस अधिकारी की गाड़ियाँ लगाई गई हैं जिले में 125 पोलिंग बूथ क्रिटिकल हैं जिसमें 60 वल्नरेबल हैं इन सभी के लिए हम लोगों ने सीएपीऍफ़ की व्यवस्था किये हैं 10 प्रतिशत जगहों पर माईक्रोआब्जर्बर और 10 प्रतिशत में सी सी टी व्ही कैमरा और 10 प्रतिशत में वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई है जिले में कुल 4 लाख 42 हजार मतदाता पंजीकृत हैं जिसमें से साढे तीन हजार मतदाता पर्ची नहीं बट पाई है वो लोग अपने घरों में नहीं मिले हैं उनके नाम को ए एस बी सूची में जारी किया गया है हमारी उम्मीद है कि 75 प्रतिशत से ऊपर मतदान होगा, 22 आदर्श मतदान केंद्र हैं महिला बूथ दोनों विधानसभा में 50 हैं जिसमें एक में 20 और एक में 30 हैं | वहीँ जब पूंछा गया की महिलाओं की डियूटी दूरस्थ अंचलों में लगी है तो कहे कि कंप्यूटर से रेन्डमाईजेशन करके जो डियूटी लगी थी उसमें कुछ महिलाओं की डियूटी दूर लग गई थी उसको हमारे ए आर ओ ने अपने स्तर पर निर्णय ले लिया है प्रेक्षक महोदय से हम अनुमोदन ले लेंगे |


वहीँ जिले के एस पी सचिन शर्मा भी कहे कि उमरिया जिले में मतदान करने के लिए दल रवाना किया जा रहा है हम जिले के सभी मतदाताओं से अनुरोध करते हैं कि सभी लोग मतदान करें और हमारी पुलिस सभी परिस्थितिओं से निपटने के लिए तैयार है, वहीँ जब बल के बारे में पूंछा गया तो कैमरे के सामने न बोलते हुए कहे कि यह नहीं बताया जा सकता है |







