Home राज्य बाइक सहित पति पत्नी कुंए में गिरे पति की मौत पत्नी घायल...

बाइक सहित पति पत्नी कुंए में गिरे पति की मौत पत्नी घायल – सुरेन्द्र त्रिपाठी

680
0

 

 

उमरिया 02 फरवरी – जिले के मानपुर थाना अंतर्गत मानपुर से लगभग 15 किलोमीटर दूर की घटना, बाइक सहित पति पत्नी गिरे कुंए में पति की मौत पत्नी घायल, जांच अधिकारी अरुण प्रताप सिंह बताए कि रामलाल उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम बसही थाना ब्यौहारी का रहने वाला गुरुवार को अपनी पत्नी के साथ मार्केट करने मानपुर गया हुआ था लौटते समय रास्ते मे अपने ससुराल टिकुरी टोला बल्हौड में रुक कर भोजन किया है इसके बाद रामलाल कोल अपनी पत्नी रानी बाई कोल के साथ अपने बाइक में घर ग्राम बसही के लिए रात्रि लगभग 8 बजे चल दिये आगे कुछ दूर पर मोड़ में रोड के किनारे बिना जगत का कुंआ था जिसको देख नही पाया और रामलाल कुछ समझ पाता इसके पहले दोनों बाइक सहित कुंए में समा गए घटना स्थल में ही रामलाल कोल की मौत हो गई पत्नी रानी कोल के हल्ला मचाने पर आस पास के लोग इकट्ठे होकर रानी बाई को मौत के मुँह से बाहर निकाले, रानी कोल के चेहरे में चोट तथा दाहिना हाथ फेक्चर होना बताया जा रहा है  100 नम्बर की मदद से रात्रि में मानपुर स्वास्थ्य केंद्र लाया गया है जहां रानी बाई का इलाज चल रहा और पति राम लाल का  पोस्ट मार्टम किया जाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया अरुड प्रताप सिंह बताए कि मर्ग क्रमांक 02/19कायम किया जाकर जांच किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here