Home राज्य प्रदेश को मिले 422 प्रशिक्षित आरक्षक – सुरेन्द्र त्रिपाठी

प्रदेश को मिले 422 प्रशिक्षित आरक्षक – सुरेन्द्र त्रिपाठी

717
0

उमरिया 05 अप्रैल – जिला मुख्यालय स्थित पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय का 35 वां दीक्षांत समारोह ए डी जी पुलिस कल्याण विजय कटारिया एवं जबलपुर रेल पुलिस अधीक्षक सुनील जैन, उमरिया एस पी सचिन शर्मा और पी टी एस एस पी मुकेश वैश्य की मौजूदगी में संपन्न हुआ | इस सत्र में 422 छात्र प्रदेश के विभिन्न जिलों से आकर प्रशिक्षण लिए और आज प्रदेश को 422 प्रशिक्षित पुलिस के जवान मिले जो अपने – अपने जिलों में जाकर देश  भक्ति – जन सेवा की भावना को साकार करते हुए समाज की सेवा में जुट जायेंगे | इस मौके पर भोपाल से पुलिस कल्याण के ए डी जी विजय कटारिया परेड का निरीक्षण किये सलामी लिए विजेताओं को ईनाम दिए और उनके उज्वल भविष्य की कामना अराते हुए उनको एवं उनके परिजनों को बधाई दिए और कामना किये कि ईमानदारी के साथ देश भक्ति और जन सेवा की भावना को साकार करते हुए अपने – अपने जिलों में जाकर पुलिस का नाम रोशन करेंगे |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here