2 किशोरों कि मौत
उमरिया 10 जनवरी – जिला मुख्यालय स्थित लालपुर मुक्तिधाम के बगल में निर्माणाधीन सरकार कालोनी में चहारदिवारी गिरने से 2 किशोरों कि हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी |

उमरिया जिला मुख्यालय स्थित लालपुर मुक्तिधाम के बगल से लुडकु बारी अपनी जमीन का प्लाटिंग करके बेच दिया और वहां सरकार कालोनी के नाम से कालोनी बनाने का कम शुरू है, उसी पलट में अपना भी घर बना रहा था पीछे अपनी सीमा में चहारदिवारी बना रहा था जो अधूरा था प्लेन्थ बीम के ऊपर दीवाल कड़ी कर दिया था और बगल से पिलर नहीं खड़ा किया था उसी दीवाल में बिजली का तार फैला था | उसी तार को खोलने के लिए लुडकू का 16 वर्षीय पुत्र अपने 2 साथियों सोभित और सोहित के साथ गया था, उसी समय दीवाल गिर गई जिसमें निखिल बारी और सोभित सेन दब गए, घटना में सोभित सेन कि मौके पर मौत हो गई और निखिल सेन अस्पताल में ईलाज के मौरं दम तोड़ दिया | मौके पर मौजूद मृतक सोभित का जुड़वा भाई सोहित बताया कि टार खोलते समय दीवाल गिर गई जिसके नीचे ये लोग दब गए |

इस मामले में उमरिया टी आई राकेश उइके बताये कि यह घटना लालपुर की है दीवाल बनी हुई थी उसमें जली लगी थी जिसको निखिल बारी और सोभित सेन निकल रहे थे उसी समय दीवाल गिर गई जिससे दोनों दब गए और सोभित कि मौके पर मौत हो गई और निखिल बारी अस्पताल में ईलाज के दौरान दम तोड़ दिया, अभी मौका पंचनामा कार्यवाई कर पोस्ट मार्टम के लिए भेजा जा जा रहा है |

गौरतलब है कि इस घटना से जहां नगर में शोक का माहौल बन गया है वहीं लापरवाही की चर्चा भी चारो तरफ है |








