

उमरिया 8 मई – जिले में खनिज विभाग ने किया बड़ी कार्यवाई, ग्राम महिमार स्थित रेत भंडारण को किया सीज, कहें अधिकारी ने कहा खदानों को भी नाप कर करूंगा रिकवरी, जिले के करकेली जनपद अंतर्गत अन्य भण्डारण पर भी होगी कार्यवाई |


उमरिया जिला मुख्यालय से 4 किलोमीटर दूर ग्राम महिमार में मोहसिन अहमद खान के द्वारा किये जा रहे रेत भंडारण पर बड़ी कार्यवाई करते हुए जिला खनिज अधिकारी ने जप्त किया भंडारित रेत को वहीँ भण्डारण करने वाले के चौकीदार हर प्रसाद ने ही राज खोलते हुए बताया कि रेत सुबह से अभी तक 5 – 6 ट्रेक्टर आ चुकी है, इस मामले में जिला खनिज अधिकारी राम सिंह उइके बताये कि प्रथम द्रष्टया कई तरह की अनियमितताएं प्राप्त हुई जिसमे स्वीकृत क्षेत्र का सीमांकन नहीं है, उसमे सीमा चिन्ह नही है उसमे प्रॉपर फैंसिंग नही किया गया है जिओ मैपिंग नहीं है कोई रिकार्ड भी संधारित नहीं है इन्ही अनियमितताओं को लेकर विस्तृत जांच प्रतिवेदन तैयार किया जा रहा है और पूरा प्रतिवेदन कलेक्टर साहब के पास प्रस्तुत करेंगे | वहीँ जब उनसे पूंछा गया कि क्या भंडारित रेत की सैम्पलिंग करवाई जायेगी तो कहे कि हमने 2 – 3 जगहों से सैम्पल एकत्र किया है साथ ही यह भी पूंछा गया कि जिन नदियों से अवैध उत्खनन करके भंडारण किया गया है क्या उसकी जांच करके रिकवरी की जायेगी तो कहे कि संभव है वहीँ अन्य भंडारण की जांच के लिए पूंछा गया तो कहे कि वो भी लाईन में हैं उनकी भी जल्दी जांच की जायेगी |


गौरतलब है कि जिले के कलेक्टर तो साफ़ – सुथरा काम चाहते हैं लेकिन बाक़ी अमला सही ढंग से काम न कर गलत जानकारी देता है यदि सभी भंडारण के रजिस्टर चेक किये जाएँ और ट्रेक्टर वालों के बयान लिए जाने के साथ सभी के रेत की जांच करवाई जाय तो जिले में अरबों रुपये की राजस्व चोरी का मामला सामने आयेगा |







