Home क्राइम अंतर्राज्यीय ठग गिरफ्तार – सुरेन्द्र त्रिपाठी

अंतर्राज्यीय ठग गिरफ्तार – सुरेन्द्र त्रिपाठी

774
0

 

उमरिया 24 अप्रैल – पुलिस ने पकड़ा अंतर्राज्यीय ठग गिरोह के एक सदस्य को, लोगों नौकरी के नाम पर झांसा देकर करता था ठगी, वहीँ 15 नाग मोबाईल भी बरामद किया पुलिस ने | एस पी कहे की दूसरा ठग भी पकड़ा जाएगा जल्दी |

बेरोजगारी देश में बहुत बड़ी समस्या है जिधर नजर डालें उसी तरफ पढ़े लिखे युवा नौकरी की तलाश में दर – दर भटक रहे हैं उसी का फ़ायदा उठा कर कुछ शातिर दिमाग ठग बेरोजगार युवाओं को ठगने के लिए नई – नई तरकीबें निकालते रहते हैं, और उन्ही के झांसे में अपना भविष्य सुधारने के चक्कर में भोले – भाले नौजवान आ जाते हैं | ऐसा ही एक मामला उमरिया जिले में हुआ ग्राम तमन्नारा का रहने वाला पढ़ा लिखा बेरोजगार युवक अजय कुमार यादव बताया कि आगरा से मर्चेन्ट नेवी की ट्रेनिंग करने के बाद नौकरी के चक्कर परेशान रहा और इसी दौरान मोबाईल के जरिये अपने आप को ग्रेटर मुम्बई का बताने वाले एजेंट राजेश कुमार से बात हुई और उसने झांसा दिया कि 1 लाख 30 हजार रुपये में तुम्हारी नौकरी लग जायेगी और सिंगापुर में तुमको नौकरी मिल जायेगी जिसमें 65 हजार रुपये पहले लगेंगे और बाक़ी नौकरी लगने के बाद लेकिन कुछ दिन बाद ज्वाईनिंग के सा भी कागज आ गए बस एक कागज नहीं आया जिसमें सब कुछ था जब हम उस कागज को मांगे तो बोला कि 35 हजार रुपये और दो तब वो कागज मिलेगा, इस पर अजय मना कर दिया कि अभी हमारे पास व्यवस्था नही है फिर भी 25 हजार रुपये और मोबाईल के माध्यम से राजेश के खाते में भेज दिया और उसके बाद राजेश का फोन बंद हो गया फिर व्हाट्सएप के माध्यम से संपर्क हो गया तो अपने साथी से उससे बात करवाए तो उसको भी वही झांसा दिया इसके बाद हम पुलिस को सारी बात बताये तब हमारी मदद पुलिस की है |

इस मामले में जिले के एस पी सचिन शर्मा प्रेस कांफ्रेंस कर बताये कि ये मासूम सा दिखने वाला युवक धनञ्जय पाण्डेय उत्तर प्रदेश के गोण्डा के थाना स्वामी नारायण छपिया का रहने वाला है जिसको लखनऊ से पकड़ा गया है जो पेशे से इंजीनियर है और ये भी मर्चेन्ट नेवी में नौकरी करता है जिसको गिरफ्तार कर लाया गया है इसका साथी राजेश सिंह अभी फरार है उसको भी गिरफ्तार किया जाएगा ये नौकरी देने के नाम पर 85 हजार रुपये की ठगी किया है इसका दूसरा साथी राजस्थान का रहने वाला है ये लोग सिंगापूर शिपिंग कारपोरेशन में नौकरी का झांसा देकर फर्जी दस्तावेज बनाते थे, कम्पनी का ज्वाईनिंग लेटर बनाते थे उसके आधार पर अपने खातों में पैसा मंगवाया था |

वहीँ उमरिया पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है 15 नग मोबाईल भी जप्त की है जिनकी कीमत लगभग 2 लाख रुपये है | जिले के एस पी सचिन शर्मा इस मामले में बताये कि उमरिया पुलिस के पास लगातार मोबाईल गुमने की चोरी की और अलग – अलग तरीके की शिकायते आ रही थी इसी के आधार पर सायबर सेल के प्रयास से मोबाईल पकडे गए हैं और उनके मालिकों को वापस कर रहे हैं |

गौरतलब है कि पुलिस ने सायबर अपराध पर तो प्रभावी कार्यवाई कर आरोपी को गिरफ्तार किया है लेकिन जिले के भीतर जो खनिज माफिया खुले आम अवैध उत्खनन और परिवहन कर रहे हैं आवश्यकता उन पर भी ऐसी ही प्रभावी कार्यवाई की है ताकि शासन को होने वाले करोड़ों के राजस्व की क्षति को रोका जा सके और माफियाओं पर नकेल कसी जा सके |

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here