Home राज्य मीजल्स और रूबेला मुक्त बनाने प्रयास – सुरेन्द्र त्रिपाठी

मीजल्स और रूबेला मुक्त बनाने प्रयास – सुरेन्द्र त्रिपाठी

619
0
मीजल्स(खसरा) – रूबेला टीकाकरण अभियान 15 से शुरू  9 माह से 15 साल के बच्चों को स्कूल में लगाएंगे टीका –
उमरिया  05 जनवरी – बच्चों को होने वाली खतरनाक बीमारी खसरा और रूबेला से बचाव के लिए 15 जनवरी से टीकाकरण अभियान पूरे जिले में चलाया जायेगा  जिला अस्पताल सभागार में आयोजित मीडिया कार्यशाला में यह जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर राजेश श्रीवास्तव ने  बताया कि 15 जनवरी को मीजल्स रूबेला टीकाकरण  अभियान का शुभारंभ किया जाएगा जिसके अंतर्गत सभी स्कूलों एवं आंगनबाडी केन्द्रों में 9 माह से 15 वर्ष के बालक एवं बालिका को एम आर का टीका देकर 2 जानलेवा बीमारियों से मुक्ति दिलाई जायगी उन्होंने बताया कि जिस प्रकार टीकों के माध्यम से स्मालपाक्स पोलियो टिटनेस का अंत हुआ  है उसी प्रकार 1 वर्ष तक चलने वाले इस  टीकाकरण  अभियान से मीजल्स रूबेला बीमारी का अंत किया जाएगा उन्होंने आगे बताया कि 2 खतरनाक बीमारियों खसरा और रूबेला बीमारी से बचाने के लिए जिले में 9 माह से 15 साल के लगभग 2 लाख 15 हजार बच्चों को टीका लगाया जाएगा टीकाकरण अभियान के अंतर्गत शहरी एवं ग्रामीण शासकीय अशासकीय विद्यालयों एवं आगनवाडी केंद्रों में टीकाकरण किया जायेगा खसरा और रूबेला से बच्चों को निमोनिया दस्त दिमागी बुखार से बचाव के लिए यह टीका राहत दिलाएगा उक्त अवसर पर  डॉक्टर सी पी शाक्य  संदीप सिंह डॉक्टर ओ पी चौधरी, अनिल सिंह, रोहित सिंह सहित विवेक सोनी एवं पत्रकारगण मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here