उमरिया 14 मार्च – जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिज़र्व अंतर्गत मानपुर रेंज के ग्राम दुलहरा का रहने वाला 55 वर्षीय सुन्दर यादव पिता राम मिलन यादव गांव से दूर बनवेई नदी के पास मवेशी चरा रहा था जैसे ही नदी में मवेशियों को पानी पिलाने के लिए लेकर गया वैसे ही पीछे से बाघ ने बांये कंधे पर वार कर दिया। सुन्दर यादव चिल्लाने लगा जिससे बाघ भाग गया, घटना कल दोपहर 2 बजे की बताई गई है। किसी तरह घायल सुन्दर घर तक आया तब घर वालों ने वन विभाग को सूचना दिया तब तक शाम हो चुकी थी, सूचना मिलते ही मानपुर रेंजर दिनेश कुमार जमरे घायल को वन विभाग के वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मानपुर लाकर भर्ती करवाये। रेंजर दिनेश कुमार जमरे बताए कि वन विभाग की तरफ से घायल का इलाज करवाया जा रहा है और इलाज के लिए अग्रिम के तौर पर 2 हजार रुपया दे दिया गया है और जो भी खर्च लगेगा वन विभाग देगा, वहीं बताए कि घटना दुलहरा बीट के कक्ष क्रमांक 350 पी एफ की है।







