उमरिया 15 फरवरी – जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम निगहरी में आकाशीय बिजली गिरने से ग्राम चेतगंज निवासी सुरेन्द्र सिंह की मौत।घटना के बारे में बताया गया कि मृतक निगहरी घरेलू जरूरत का सामान लेने आया था और वहां से वापस अपने गांव जा रहा तभी अचानक आकाशीय बिजली गिरी और काल के गाल में समा गया। हालांकि पुलिस को सूचना मिलने के बाद देर से पुलिस घटना स्थल को रवाना हुई।
वहीं दूसरी घटना इंदवार थाने के ग्राम पनपथा में घटी जहां 45 वर्षीय पल्लू महोबिया महुआ का पेड़ काट रहा था तभी पेड़ उसके सर पर गिर पड़ा जिसमें घटना स्थल पर ही पल्लू की मौत हो गई, इंदवार थाना प्रभारी मुकेश मर्सकोले बताए कि घटना की सूचना पर मर्ग कायम कर मामले की विवेचना की जा रही है।








