
घर मे विवाह कार्य होने के चलते युवक मण्डप के लिए लकड़ी लेने जंगल गया था उसी दैरान बाघ के हमले से घायल हो गया।

उमरिया – बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के मगधी रेंज अंतर्गत आर एफ 291 में ग्राम बाघ के हमले से युवक हुआ घायल।
*बाघ के हमले से युवक घायल जिला अस्पताल में भर्ती*

धमोखर रेंजर विजय शंकर श्रीवास्तव ने बताया कि दोपहर में ग्राम मरदरी निवासी भूपेन्द्र सिंह पिता मोलई सिंह अपने साथियों के साथ घर मे विवाह कार्य के लिए मण्डप की लकड़ी लेने मगधी रेंज अंतर्गत धमोखर बीट के आर एफ 291 बचही हार में गया था तभी झाड़ियों में छिपे बाघ ने उसके ऊपर हमला कर दिया। घायल एवं उसके साथियों द्वारा शोर मचाने पर बाघ बाघ गया।
बाघ के हमले से युवक घायल जिला अस्पताल में भरती

घायल के साथियों ने वन विभाग को सूचना दिया तो तत्काल मगधी रेंज की टीम घटना स्थल पर पहुंच कर घायल को जिला अस्पताल उमरिया लाकर भर्ती करवाई जिसका इलाज किया जा रहा है। मगधी रेंजर द्वारा तात्कालिक सहायता राशि 1 हजार रुपये घायल के परिजनों को दिया और कहा गया कि इलाज में जो भी खर्च आएगा बाद में बिल प्रस्तुत करने पर वह भी दिया जाएगा।
बाघ के हमले से युवक घायल जिला अस्पताल में भरती







