
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के वन्य प्राणियो एवं वनों के संरक्षण की इंक्लोजर और बाड़े के बारे में जाने वियतनाम के अधिकारी
Bandhavgarh टाइगर रिजर्व पहुँची वियतनाम की टीम वन्य प्राणियों की ले रहे जानकारी

Umaria – बाघों के लिए और वनों के साथ प्राकृतिक सुंदरता के लिए विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में वियतनाम से 45 अधिकारियों का दल पहुंचा है। वियतनाम से पहुंचे अधिकारियों ने Bandhavgarh टाइगर रिजर्व के जंगलों की सैर करने के साथ-साथ बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व प्रबंधन की जंगल की सुरक्षा और व्यवस्था की जानकारी ली।
Bandhavgarh टाइगर रिजर्व पहुँची वियतनाम की टीम वन्य प्राणियों की ले रहे जानकारी

वियतनाम के अधिकारी तीन दिनों तक Bandhavgarh टाइगर रिजर्व में रहकर अधिकारियों के साथ जंगल और प्रबंधन की तैयारियों की जानकारी लेने के साथ-साथ जंगल पहुंचकर प्रबंधन द्वारा कराए गए कार्यों को देखकर संरक्षण और सुरक्षा को जानेंगे। तीन दिनों में शुक्रवार को बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के अधिकारी वियतनाम के अधिकारियों को प्रजेंटेशन से अर्पित मेराल, राहुल किरार ने भारत मे संरक्षित क्षेत्र प्रबंधन, वन्यजीव चिकित्सक नितिन गुप्ता वन्यजीव स्वास्थ प्रबंधन, जीव विज्ञानी और तेजस करमरकर ने गौर पुनर्स्थापन की जानकारी दी।
Bandhavgarh टाइगर रिजर्व पहुँची वियतनाम की टीम वन्य प्राणियों की ले रहे जानकारी

Bandhavgarh टाइगर रिजर्व के अधिकारी वनों को संरक्षित करने आग से बचाने, वन्य प्राणियों की सुरक्षा, जंगलों में पानी की व्यवस्था के संबंध में जानकारी दी। दल के मुखिया वू वान हंग ने भारत मे और बांधवगढ़ में बाघ संरक्षण की प्रशंसा की और इसी तरह संरक्षण प्रक्रियाओ को अपनाने की बात कही।
Bandhavgarh टाइगर रिजर्व पहुँची वियतनाम की टीम वन्य प्राणियों की ले रहे जानकारी

शनिवार को वियतनाम के अधिकारी Bandhavgarh टाइगर रिजर्व के जंगलों को घूम कर कार्यों को देखे। वियतनाम के अधिकारियों को बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के इंक्लोजर और बारहसिंगा के बाड़े की जानकारी दी गई।
Bandhavgarh टाइगर रिजर्व पहुँची वियतनाम की टीम वन्य प्राणियों की ले रहे जानकारी







