
Forest mafia के हौसले बुलंद खुले आम हो रही बेशकीमती Teak की तस्करी, वन विभाग ने पकड़ा सागौन से भरा मेटाडोर, आरोपी फरार।
लाखों का Illegal Teak सहित वाहन जब्त राजसात की होगी कार्रवाई

Umaria – जिले में Teak के पेड़ बहुतायत मात्रा में भरे हुए हैं। चाहे वन विकास निगम का क्षेत्र हो या वन मंडल का। खास कर Van Vikas निगम में सागौन बहुतायत मात्रा में है। वन विकास निगम के चंदिया, बिलासपुर, हर्रवाह, बुढ़िया, टिकुरा पठारी, टिकुरा कठई, खाल्हे कठई, सीतापाल आदि क्षेत्रों में वर्षों से Forest माफिया राम निवास उर्फ श्री निवास शर्मा नामक व्यक्ति जो कथित रूप से पन्ना जिले का निवासी बताया जाता है। खुले आम Teak की अवैध कटाई करवा कर वाहन मालिकों को झांसा देकर अवैध परिवहन भी करवाता है लेकिन वन विकास निगम और वन विभाग आज तक उसको पकड़ने में नाकाम रहा है।
लाखों का Illegal Teak सहित वाहन जब्त राजसात की होगी कार्रवाई

Forest विभाग को लगातार सूचना मिलती रही कि एक Metador सागौन की अवैध लकड़ी निकलने वाली है। इस सूचना पर चंदिया Ranger रवि पांडेय लगातार अपने मुखबिर लगा कर रखे रहे और अंततः बीती रात चंदिया Ranger को बिना नम्बर की नीले रंग की मेटाडोर में लगभग 3 घन मीटर 1 से डेढ़ लाख रुपये कीमत की अवैध Teak को मेटाडोर सहित जप्त करने में सफलता मिल गई।
लाखों का Illegal Teak सहित वाहन जब्त राजसात की होगी कार्रवाई

चंदिया Ranger रवि पांडेय ने बताया कि हमको लगातार सागौन की अवैध कटाई और परिवहन की जानकारी मिलती रही जिस पर हमारा पूरा अमला कड़ी नजर बनाए रहा। मुखबिर की सूचना पर बिलासपुर सर्किल के ग्राम बुढ़िया के पास जैसे ही हमारी टीम पहुंची तो गांव के पास ही संदिग्ध परिस्थिति में बिना नंबर की Metador वाहन खड़ी हुई मिली। जांच करने पर पता चला कि इसमें अवैध Teak की लकड़ी लोड है तब मेटाडोर को मय सागौन की लकड़ी के जब्त कर P O R काट कर प्रकरण दर्ज किया गया और मेटाडोर लकड़ी सहित चंदिया Range Office में खड़ा कराया गया। वहीं बताए कि यह सागौन वन विकास निगम के क्षेत्र से काटा गया है और परिवहन करते पकड़ा गया।
लाखों का Illegal Teak सहित वाहन जब्त राजसात की होगी कार्रवाई
वहीं रेंजर ने बताया कि जांच करने पर पता चला कि इस मेटाडोर का क्रमांक MP 19 GA 1397 है और यह राम निवास शर्मा पिता राम गुलाम शर्मा के नाम पर सतना RTO में रजिस्टर्ड है। विभाग के द्वारा इस वाहन को राजसात की कार्रवाई भी की जाएगी।
लाखों का Illegal Teak सहित वाहन जब्त राजसात की होगी कार्रवाई
गौरतलब है कि VAN VIKAS निगम के RANGER को कोई मतलब ही नही है यदि है भी तो अपनी जेब गरम करने से। वहीं सूत्रों के हवाले से खबर है कि वन विकास निगम के एक RENGER के परिवार की आरा मशीन मंडला जिले में होने के कारण वो खुद TEAK की अवैध तस्करी में लिप्त रहते हैं। ऐसे में तो वही कहावत चरितार्थ हो रही है “जब बागड़ ही खेत खाये तो रखवाली कौन करेगा”
लाखों का Illegal Teak सहित वाहन जब्त राजसात की होगी कार्रवाई







