Home खबर का असर खबर का हुआ असर बदले गए ग्राम पंचायत निपनिया के सचिव

खबर का हुआ असर बदले गए ग्राम पंचायत निपनिया के सचिव

159
0

mpbreakingnews.co.in की खबर का हुआ असर बदले गए ग्राम पंचायत निपनिया के पंचायत सचिव शासन के नियम विरुद्ध दिया गया था सचिव का प्रभार

क्या चल रहा है जिला पंचायत और सहकारिता विभाग में

Umaria – जिले में खास कर जिला पंचायत और सहकारिता विभाग में किसी भी समय कोई भी आदेश जारी कर दिए जाते हैं, दोनो विभागों के विभाग प्रमुखों को सरकार के नियमों से कोई लेना देना नही है, सुबह कुछ आदेश और शाम को कुछ आदेश करना दोनो ही अधिकारियों के लिये सामान्य बात है।

क्या हुए थे पहले आदेश

30 दिसम्बर 2024 को आपने mpbreakingnews.co.in की खबर में पढ़ा होगा कि “ओह माय गॉड भाभी उप सरपंच और देवर सचिव” शीर्षक से प्रकाशित खबर जिसमे सीईओ जिला पंचायत द्वारा नियम विरुद्ध जनपद पंचायत करकेली अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत निपनिया के सचिव का प्रभार 26/12/2024 को कमलेश चौधरी को दे दिया गया था। जबकि उनकी सगी भाभी उसी ग्राम पंचायत की उप सरपंच हैं।

खबर का हुआ असर

अब mpbreakingnews.co.in की खबर का असर हुआ और सीईओ जिला पंचायत ने कमलेश चौधरी को हटा कर उनके स्थान पर ग्राम पंचायत मरदरी के सचिव विष्णु दत्त विश्वकर्मा को दिनांक 21/01/2025 को ग्राम पंचायत निपनिया का अतिरिक्त प्रभार देने के आदेश दिए हैं।

सहकारिता विभाग के हाल

यदि देखा जाय तो यही हाल सहकारिता विभाग में भी है, प्रभारी एआरसीएस द्वारा आये दिन सहकारी समितियों के प्रशासक कपड़े की तरह बदले जाते हैं, जब जिसको मन पड़ा उसको प्रभार दे दिए, ऐसा लगता है जेआरसीएस, डीआरसीएस और आरसीएस भी कुम्भकर्णी निद्रा में मस्त हैं या उनके पास तक आदेश की प्रति नही भेजी जाती है। जब से प्रभारी एआरसीएस के पद पर अभय सिंह को नियम विरुद्ध प्रभार दिया गया है तब से इस विभाग में तो पात्र और अपात्र का कोई महत्व ही नही है, यदि इनको कोई खुश कर दे तो वो भले ही डिफॉल्टर हो उसको भी किसी समिति के प्रबंधक का प्रभार ये दे सकते हैं और दिए भी हैं। यदि इनके द्वारा आये दिन किये जाने वाले आदेशों की जांच की जाय तो बहुत बड़ा घोटाला सामने आएगा।

खबर का हुआ असर बदले गए ग्राम पंचायत निपनिया के सचिव

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here