
उमरिया – जिले के बांधवगढ टाइगर रिज़र्व अंतर्गत धमोखर वन परिक्षेत्र के आरएफ 109 ददरौंड़ी बीट में मवेशी चराने गए वृद्ध पर बाघ ने हमला किया है, इस घटना में 77 वर्षीय वृद्ध सुखदेव प्रसाद पिता स्वर्गीय वन माली राय की मौत हो गई। गुरुवार की दोपहर 3 बजे हुए इस हादसे के बाद बांधवगढ टाइगर रिज़र्व के आला अधिकारी मौके पर पहुंच कर जांच में जुटे रहे है।

धमोखर रेंजर विजय शंकर श्रीवास्तव ने बताया कि 77 वर्षीय सुखदेव प्रसाद राय अपने मवेशियों को चराने आर एफ 109 ददरौंड़ी बीट के डोंगरीहार कैम्प के पास गांव के कुछ लोगो के साथ गया था, तभी झाड़ियों में छिपे बाघ ने हमला कर दिया जिसमे वृद्ध के गर्दन, बायें हाथ और माथे पर गम्भीर चोट लगने से मौके पर ही वृद्ध की मौत हो गई। जैसे ही हमको सूचना मिली हमने उच्च अधिकारियों एवं पुलिस को सूचित कर दिया और तत्काल मौके पर पहुंच कर मौका पंचनामा एवं अन्य कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए रवाना करवा दिया था जिसका पोस्टमार्टम अभी किया जाकर शव परिजनों को सौंपने की कार्रवाई की जा रही है। वहीं शासन के नियमानुसार मृतक के परिजनों को 8 लाख रुपए जल्द दे दिए जाएंगे।







