
जिंदा व्यक्ति का बन गया फौती खानदानी सेजरा जमीन हांथियाने परिजनों के साथ ग्राम पंचायत सरपंच ने रची साजिश
उमरिया – जिले में भ्रष्टाचार का गढ़ कहे जाने वाले मानपुर विधानसभा क्षेत्र में जिसको भी मौका मिलता है वही हाथ साफ करने में कोई कसर नही छोड़ता है।

ग्राम पंचायत एवं सरपंच
ऐसा ही एक मामला ग्राम पंचायत चिल्हारी से सामने आया है जहां के निवासी होलकारी साहू उम्र 90 वर्ष की बेशकीमती भूमि को हड़पने परिजनों के साथ ग्राम पंचायत सरपंच अरुणा कोल एवं उनके पति दिनेश कोल ने ऐसा कूटरचित रचना रच डाला की पूरे मानपुर जनपद क्षेत्र में सरपंच का कारनामा जन चर्चा का विषय बन गया। मिली जानकारी अनुसार ग्राम चिल्हारी निवासी बुजुर्ग होल्कारी साहू की बेशकीमती भूमि पर परिवार जनों की नजर गड़ गई जिसे हथियाने के लिए हर संभव प्रयास किया गया लेकिन सफलता हाथ नही लगी तभी किसी ने उसका फौती खानदानी सेजरा बनवा कर उसके जीवित रहते ही भूमि हथिया लेने का जुगाड बता डाला और हुआ भी वही सरपंच पति भी इस काम में पीछे नहीं हटे जिनके द्वारा आनन फानन में जिंदा बुजुर्ग का फौती खानदानी सेजरा तैयार करते हुए सील सिक्का लगा रजिस्टर्ड कर दिया गया।

बनाया गया फर्जी सेजरा
जिसकी भनक बुजुर्ग के सगे पोते बद्री साहू को लगी तब बद्री और उसके दादा दोनो मिल कर द्वारा उक्त मामले का पता लगाना शुरू किये तब किसी तरह उक्त सेजरा ही बुजुर्ग के हाथ लग गया।
दादा और पोता मिल कर पता लगाने लगे कि आखिर इसको बनवाया कौन है, काफी मशक्कत के बाद पता चला कि बुजुर्ग होलकारी साहू के भतीजे विजय साहू और सरपंच मिल कर यह साजिश किये हैं।

सारी जानकारी मिलने के बाद बुजुर्ग का पोता बद्री साहू सरपंच अरुणा कोल एवं उसके पति दिनेश कोल के ऊपर कानूनी कार्यवाही कराने अनुविभागीय अधिकारी मानपुर को एक लिखित आवेदन दिया है।
अब देखना यह होगा कि सरपंच एवं सरपंच पति द्वारा किये गये उक्त षड़यंत्र पूर्वक घिनौना कार्य पर कार्रवाई होती है या फिर जांच पर जांच का बहाना बना कर हर मामले की तरह इसको भी ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा।
गौरतलब है कि मानपुर विधानसभा में जिस तरह भ्रष्टाचार है और भ्रष्टाचारियों को खुले आम संरक्षण दिया जाता है, उससे तो क्षेत्र की जनता और पीड़ित को उम्मीद ही नही है कि न्याय मिलेगा, फिर भी अब यह देखना होगा कि 90 वर्षीय होलकारी साहू को उसके जीवित रहते ही जीवित घोषित किया जाता है या नही।







