Home क्राइम वृद्ध की निर्मम हत्या पुलिस जांच में जुटी

वृद्ध की निर्मम हत्या पुलिस जांच में जुटी

280
0

शराब, शबाब और कबाब जो न करवा दे वह कम है। ऐसा ही कुछ मामला आया सामने 61 वर्षीय वृद्ध को उसके साथी बुला कर ले गए और हत्या कर दिए।

क्या हुई घटना

Umaria – जिले के मानपुर थाना अंतर्गत ग्राम अमिलिया के मड़ई तालाब के पास 61 वर्षीय वृद्ध का शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पर थाना प्रभारी मानपुर मुकेश मर्शकोले टॉक अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच कर मर्ग पंचनामा की कार्रवाई कर पता लगाने में जुट गए।

क्या कहा थाना प्रभारी ने

मानपुर थाना प्रभारी मुकेश मर्शकोले ने बताया कि मृतक की शिनाख्त ग्राम अमिलिया निवासी बहादुर पिता घमदू अगरिया उम्र करीब 61 वर्ष के के रूप में हुई है। वहीं बताया कि जानकारी के अनुसार मृतक को कल मंगलवार दोपहर उसके तीन साथी घर से बुला कर ले गए और सभी ने शराब पिया और वहीं संभावना व्यक्त किये की शराब पीने के बाद इनकी आपस में कहा – सुनी हुई होगी और तीनो साथियों ने मिल कर बेरहमी से पीट कर हत्या कर दिया।

एसपी और एसडीओपी पहुंचे मौके पर

घटना की सूचना मिलते ही एसपी उमरिया निवेदिता नायडू, एसडीओपी उमरिया डॉक्टर नागेन्द्र प्रताप सिंह चौहान मौके पर पहुंच के मौका निरीक्षण किये और तत्काल आरोपियों की तलाश के निर्देश दिए, हालांकि पुलिस संदिग्धों को अपनी अभिरक्षा में लेकर कार्रवाई और पूंछतांछ कर रही है और जल्द खुलासा भी हो जाएगा।

क्या कहा ग्रामीणों ने

वहीं ग्रामीणों ने बताया कि मृतक शराब पीने का आदी था और कभी – कभी तो रात भर घर नही पहुंचता था और कहीं भी पड़ा रहता था, मंगलवार की दोपहर भी तीन साथी बुला कर ले गए और उसी बात पर कहासुनी हुई होगी और बेरहमी स्व हत्या कर दिए जबकि गरीब होने के साथ किसी से इसका विवाद नही होता था।

क्या है जिले का हाल

गौरतलब है कि जिले के कोने – कोने में अवैध शराब की बिक्री और पैकारी जोरों पर चल रही जिसके कारण अपराध में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है और आबकारी विभाग ग्रामीणों द्वारा बनाई जा रही कच्ची महुआ की शराब को पकड़ कर खाना पूर्ति कर देती है जबकि ठेकेदार द्वारा अवैध रूप से पैकारी करवाई जा रही और उसके चलते, सट्टा, जुआ, चोरी, बलात्कार, हत्या जैसी घटनाओं में लगातार इजाफा हो रहा है।

वृद्ध की निर्मम हत्या पुलिस जांच में जुटी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here