Home भ्रष्टाचार धान खरीदी केन्द्र प्रभारी द्वारा किसानों से खुली वसूली प्रशासन मौन

धान खरीदी केन्द्र प्रभारी द्वारा किसानों से खुली वसूली प्रशासन मौन

92
0

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी केन्द्र में किसानों से खुले आम वसूली की शिकायत होने के बाद भी जिले के अधिकारियों ने दिया मूक सहमति, किसान परेशान

खुली वसूली हुई प्रशासन मौन

Umaria – जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी केन्द्र में किसानों से खुले आम वसूली करने की शिकायत जिले के अधिकारियों से लगातार होती रही लेकिन जिले में इस कदर अफसरशाही और भ्रष्टाचार जड़ जमाए है कि शिकायत की जांच कर कार्रवाई करना तो दूर, उल्टे शिकायतकर्ता को ही दोषी बना दिया जाता रहा, वहीं मौखिक शिकायत कर थकने के बाद धान खरीदी के बाद किसान राजेन्द्र प्रसाद मिश्रा ने लिखित शिकायत करते हुए बताया कि परासी खरीदी केन्द्र में मेरी पत्नी के नाम से रजिस्ट्रेशन 14 क्विंटल 40 किलो का हुआ था, 5 जनवरी को जब मेरा बेटा लेकर वहां पहुंचा तो जो वाहन खरीदी केंद्र प्रभारी थे संतोष शुक्ला, ऑपरेटर पटेल और अजय गुप्ता इन लोगों ने बेटे से पैसा लिया और कहा कि यदि आपको धान बिक्री करनी है तो दो हजार रुपए कंप्यूटर ऑपरेटर पटेल को पैसा देना पड़ेगा तब पास होगी, तो दो हजार रुपए वो ले लिया और 438 रुपए लेबर पेमेंट ले लिया जबकि सरकार कहती है कि किसी प्रकार से पैसा किसानों से नहीं लिया जाएगा, मेरी पत्नी मधु मिश्रा के नाम से रजिस्ट्रेशन था और उन्होंने पैसा लिया और जब लड़का इसका विरोध किया तो उन्होंने कहा कि यहां से अपनी धान ले जाओ नहीं तो हम रिजेक्ट कर देंगे। इसकी शिकायत हमने उमरिया कलेक्टर से किया है अब इस पर कोई कार्रवाई होती है या नहीं होती है, वैसे मैं आपको बता दूं कि पूरा प्रशासन इसमें मिला हुआ है कोई कार्रवाई नहीं होती है, इसी प्रकार से उमरिया जिले में समस्त किसानों का शोषण होता है और किसान दबे कुचले रहते हैं, और किस बोल नहीं पाते हैं यदि किसान बोल देते हैं तो उनको कहा जाता है कि अपनी धान ले जाओ इसी कारण वो पैसा देते हैं और अपनी धान बिक्री करते हैं, सरकार कितना भी दावा करें कि किसानों का शोषण नहीं होगा लेकिन यहां भरपूर शोषण होता है जिसका एक उदाहरण मैं हूं अपनी पत्नी के नाम से पंजीयन करवाया था और उनसे पैसा लिया गया है, हर जगह पैसा लिया जाता है और किस समय-समय पर शिकायत करते हैं उमरिया जिले के कलेक्टर के पास शिकायत जाती है लेकिन कलेक्टर कोई कार्रवाई नहीं करते हैं, जब जिले का कलेक्टर ही पूरी तरह से सुन्न है तब नीचे के अधिकारी क्या कार्यवाही करेंगे।

जनता त्रस्त प्रशासन मस्त

गौरतलब है कि इन दिनों जिले के जिस भी विभाग में देखा जाए आंख बंद कर भ्रष्टाचार किया जा रहा है और जनता त्राहि त्राहि कर रही है ऐसे में आवश्यकता है कि मुख्यमंत्री उमरिया जिले पर विशेष ध्यान दें ताकि लोगों को राहत मिल सके।

धान खरीदी केन्द्र प्रभारी द्वारा किसानों से खुली वसूली प्रशासन मौन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here