Home हड़ताल 15 जनवरी तक नही होंगे राजस्व विभाग के कोई काम 3 दिन...

15 जनवरी तक नही होंगे राजस्व विभाग के कोई काम 3 दिन का सामूहिक अवकाश

186
0

प्रदेश के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा के बिगड़े बोल से आहत तहसीलदार और नायब तहसीलदार 3 दिन के सामूहिक अवकाश पर

क्या है मामला

Umaria – जिले के समस्त तहसीलदार और नायब तहसीलदार मध्यप्रदेश राजस्व अधिकारी (कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा) संघ के बैनर तले जिले के सभी तहसीलदार और नायब तहसीलदार प्रदेश के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा के द्वारा महिला अधिकारी का अपमान और धमकी देने से नाराज होकर 15 जनवरी तक के लिए हड़ताल पर चले गए।

क्या कहे संघ के जिलाध्यक्ष

जिला अध्यक्ष प्रभारी तहसीलदार बांधवगढ़ सतीश सोनी ने बताया कि हम सभी राजस्व अधिकारी प्रदेश संगठन के आह्वान पर 3 दिन के सामूहिक अवकाश पर हैं, प्रदेश के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा द्वारा सीहोर जिले में एक मंचीय कार्यक्रम में महिला नायब तहसीलदार को अपमानित करते हुए जिले से भगा देने की बात कहे थे जिसके कारण इस अपमान से क्षुब्ध होकर हमारे संघ ने विरोध करने का निर्णय लिया है और उसी कड़ी में हम लोगों ने जिले के कलेक्टर महोदय को माननीय मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर छुट्टी पर चले गए। जबकि मध्यप्रदेश शासन द्वारा चलाये जाने वाले विविध कार्यक्रमों और योजनाओं को सफलता पूर्वक संचालित करने के लिए राजस्व अधिकारी संवर्ग सदैव पूरी निष्ठा से जुटा रहा है। शासन द्वारा चलाये जाने वाले राजस्व महाभियान 1,2,3 के अंतर्गत पूरे प्रदेश के राजस्व अधिकारियो ने दिन रात कार्य करके कार्यक्रम को सफल बनाया है। वर्तमान में चल रहे मुख्यमंत्री जनकल्याण कार्यक्रम में राजस्व अधिकारी अपनी पूरी ऊर्जा से पारिवारिक जिम्मेदारियों तक को दरकिनार कर शासन के अभियान को सफल बनाने के लिए दिनरात कार्य कर रहे है। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा भी पिछले 01 वर्ष में मध्यप्रदेश के राजस्व विभाग के कार्यों की प्रशंसा की गयी है। पिछले एक वर्ष में 2 चुनाव का सफलतम संचालन, साइबर तहसील के माध्यम से त्वरित नामांतरण एवं 3 महाभियान के क्रियान्वयन के बावजूद प्रदेश के राजस्व परिवार के मुखिया माननीय राजस्व मंत्री महोदय द्वारा दिनांक 10/01/25 को संवर्ग की महिला साथी के प्रति सार्वजनिक मंच से की गयी अमर्यादित टिप्पणी से पूरा संवर्ग आहत है! पूर्व में भी माननीय मंत्री जी द्वारा संवर्ग के सदस्य को मंच से निलंबित किया गया था जबकि उक्त प्रकरण में श्रीमान कलेक्टर और श्रीमान आयुक्त महोदय द्वारा की गयी जाँच में संवर्ग के सदस्य को दोष मुक्त किया गया है। प्रदेश के राजस्व परिवार के मुखिया द्वारा संवर्ग की निर्दोष महिला सदस्य के प्रति की गयी अमर्यादित टिप्पणी समूचे संवर्ग के मनोबल को तोड़ने वाली है। मध्यप्रदेश राजस्व अधिकारी (कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा) संघ ऐसी टिप्पणी पर खेद व्यक्त करता है तथा अपना विरोध प्रदर्शित करने हेतु दिनांक 13/01/25 से 15/01/25 तक 3 दिवस के लिए सामूहिक अवकाश पर जाने का निर्णय लेता है। इस दौरान सभी संघ के सभी सदस्य शासकीय वाट्सअप ग्रुप से लेफ्ट हो जायेंगे तथा अवकाश पर रहेंगे। संवर्ग के सभी सदस्य शासन की योजनाओं के साथ हैं किन्तु निर्दोष सदस्यों का मंच से किये जाने वाले अपमान के विरोध स्वरुप 3 दिवस के सामूहिक अवकाश पर रहेंगे।

अब जनता परेशान

गौरतलब है कि इनके समूहिक अवकाश पर जाने से प्रत्येक तहसील में हजारों लोग परेशान होंगे और मंत्री जी तो बिना जाने कुछ भी कह कर किनारा काट लिए, अब जनता परेशानियों को झेले।

15 जनवरी तक नही होंगे राजस्व विभाग के कोई काम 3 दिन का सामूहिक अवकाश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here