Home भ्रष्टाचार भ्रष्ट बाहुबली धान खरीदी प्रभारी के ऊपर नहीं हुई कार्रवाई विभाग मौन...

भ्रष्ट बाहुबली धान खरीदी प्रभारी के ऊपर नहीं हुई कार्रवाई विभाग मौन गेंद कलेक्टर  के पाले में

106
0

प्रभारी जिला आपूर्ति अधिकारी द्वारा अवैध धान जप्त करने के बाद अभी तक नहीं हुई कोई कार्रवाई, नतमस्तक हुआ विभाग बाहुबली प्रभारी के सामने, पूर्व जिला आपूर्ति अधिकारी का मिला है संरक्षण 

*क्या रहा मामला*

Umaria – जिले के धान खरीदी केन्द्र कोटरी में दिनांक 25/01/2026 को प्रबंधक  रजनीश दत्त तिवारी के यहां से अवैध रूप से 80 बोरी धान की खरीदी करते प्रभारी जिला आपूर्ति अधिकारी रोहित सिंह बघेल एवं उनकी टीम ने पिकअप सहित पकड़ कर जप्ती की कार्रवाई किया था, जिसको पुलिस की सुपुर्दगी में देने से पूर्व ही सेवा निवृत्त जिला आपूर्ति अधिकारी का फोन आने के कारण रजनीश दत्त तिवारी को ही सुपुर्दगी में दे दिया गया और प्रभारी जिला आपूर्ति अधिकारी द्वारा बताया गया था कि मेरे द्वारा इसकी जांच सहकारिता विभाग को दे दी गई है कि 3 दिवस में रिपोर्ट प्रस्तुत करें लेकिन कुछ ऐसा हुआ कि नियम विरुद्ध जिले में पदस्थ ए आर सी एस और उनके निरीक्षक आर पी सिंह ने मिल कर पूरा मामला ही साफ कर दिया, और ऐसा होता भी क्यों न, सहकारिता विभाग का पूरा संरक्षण जो मिला हुआ है, जिले में भरपूर भ्रष्टाचार करने में प्रभारी ए आर सी एस का बहुत बड़ा योगदान है और पूरे विभाग भर नहीं, जे आर, डी आर और आर सी एस तक का भरपूर संरक्षण मिला हुआ है, वहीं दूसरी तरफ देखें तो जिला सहकारी बैंक के जी एम का भी भरपूर संरक्षण हैl यहां तो वहीं कहावत चरितार्थ होती दिख रही है कि “सैंया भये कोतवाल डर काहे का”  भले ही सरकार कागजों और भाषणों में ईमानदारी की दुहाई दे लेकिन जमीनी हकीक़त तो यह है कि कदम – कदम पर भ्रष्टाचार मचा हुआ है!

*सहकारिता निरीक्षक की मिलीभगत*

मिली जानकारी के अनुसार सहकारिता निरीक्षक और सहकारी समिति कोटरी के प्रशासक आर पी सिंह जांच के दौरान अपने चहेते रजनीश दत्त तिवारी से जवाब लिखवाए हैं कि पिकअप में धान की खाली और खराब बोरी लोड रही, धान नहीं पाया गया, अब यदि इस जवाब को मान लिया जाए तो प्रभारी जिला आपूर्ति अधिकारी और उनकी टीम ने पिकअप की जो फोटो लिया और उसमें लोड अवैध धान की जप्ती बनाया तो वह क्या फर्जी था और यदि सहकारिता निरीक्षक की बात को मान लिया जाए तो समिति प्रबंधक को किसने धान की खाली और खराब बोरी परिवहन करने की अनुमति दिया साथ ही क्या खाली बोरी ले जाने के लिये आर ओ काटा गया और यदि काटा गया तो किसने काटा जबकि नागरिक आपूर्ति निगम का प्रभार भी प्रभारी जिला आपूर्ति अधिकारी रोहित सिंह बघेल के ही पास है और उन्हीं के द्वारा अवैध धान को पिकअप सहित पकड़ कर जप्ती बनाया गया है l 

*प्रभारी जिला आपूर्ति अधिकारी ने बताया*

इस मामले में जब प्रभारी जिला आपूर्ति अधिकारी रोहित सिंह बघेल से बात किया गया तो उन्होंने कहा कि मेरे द्वारा कोटरी समिति में जप्ती बनाने के बाद ए आर सी एस को पत्र तीन दिवस में जांच कर रिपोर्ट देने को कहा गया था लेकिन अभी तक उनके द्वारा जांच रिपोर्ट नहीं दी गई है, वहीं मेरे द्वारा कलेक्टर महोदय के समक्ष फाइल प्रस्तुत कर दी गई है, उनके आदेश की प्रतीक्षा है l 

*कोटरी समिति के प्रशासक ने बताया*

वहीं इस मामले में जब सहकारिता निरीक्षक एवं कोटरी समिति के प्रशासक आर पी सिंह से बात किया गया तो उन्होंने कहा कि मेरे को ए आर सी एस साहब द्वारा कहा गया था तो मैने जांच कर रिपोर्ट उनको दे दिया है, ऐसा कुछ भी नहीं पाया गया है वहां तो खाली बोरी पिकअप में जा रही थी l

*जी एम  जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक शहडोल का रवैया*

वहीं दूसरी तरफ जब जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित शहडोल के जी एम संतोष यादव से यह जानने का प्रयास किया गया कि आपके द्वारा दिनांक 19/12/2024 को तीन सदस्यीय जांच टीम गठित कर कोटरी समिति के प्रबंधक रजनीश दत्त तिवारी द्वारा किए गए करोड़ों के घोटाले की जांच में क्या कार्रवाई हुई, जिस पर उनके मोबाइल क्रमांक 7582097823 पर कई बार फोन किया गया लेकिन उनके द्वारा फोन रिसीव नहीं किया गया, जिससे लगता है रजनीश दत्त तिवारी द्वारा कहा जा रहा कि हमने जी एम साहब को मैनेज कर लिया है, हमारा कुछ नहीं होगा, सही प्रतीत होता है l 

*खुले आम भ्रष्टाचार को बढ़ावा*

गौरतलब है कि ऐसे भ्रष्ट एवं नियम विरुद्ध कोटरी समिति में पदस्थ प्रबंधक रजनीश दत्त तिवारी के साथ जिला सहकारी बैंक शहडोल के जी एम संतोष कुमार यादव के द्वारा किए गए घोटालों की भी जांच लोकायुक्त संगठन से होनी चाहिए ताकि गरीब किसानों एवं मजदूरों के हक पर डाका डालने वाले एवं उनको संरक्षण देने वाले की असली सच्चाई सामने आ सके और सजा मिल सके l 

*भ्रष्ट बाहुबली धान खरीदी प्रभारी के ऊपर नहीं हुई कार्रवाई विभाग मौन गेंद कलेक्टर  के पाले में*

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here