Home वाइल्डलाइफ अज्ञात वाहन की ठोकर से तेंदुआ शावक की मौत पार्क की टीम...

अज्ञात वाहन की ठोकर से तेंदुआ शावक की मौत पार्क की टीम मौके पर

179
0

नया वर्ष लगते ही वन्य जीव प्रेमियों के लिए बुरी खबर आ गई अज्ञात वाहन की ठोकर से देर रात तेंदुआ शावक की मौत की सूचना मिलते ही पार्क अमला मौके पर पहुंचा

कहाँ और कैसे हुई घटना

Umaria – जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पनपथा बफर क्षेत्र में पनपथा बरही मार्ग के ग्राम महरोई के समीप स्टेट हाईवे में अज्ञात वाहन की ठोकर से देर रात तेंदुआ शावक की मौत हो गई।

क्या कहा उप संचालक ने

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के उप संचालक प्रकाश कुमार वर्मा ने बताया कि पनपथा बफर क्षेत्र में पनपथा बरही मार्ग स्टेट हाइवे पर ग्राम महरोई के पास देर रात किसी अज्ञात वाहन ने तेंदुआ शावक को ठोकर मार दिया है जिससे उसकी मौत हो गई है, मृत शावक की उम्र लगभग 6 माह होगी, अभी मौके पर जांच की जा रही है एवं पोस्टमार्टम के बाद पता चल सकेगा एवं वाहन की तलाश की जा रही है।

किस तरह की लापरवाही

गौरतलब है कि रात में नये वर्ष के चक्कर मे लापरवाह नशे में चूर वाहन चालक को वन्य जीव नजर नही आया या फिर कोहरे के असर के कारण नजर नहीं आया, जिसके चलते तेंदुआ शावक की मौत हो गई।

अज्ञात वाहन की ठोकर से तेंदुआ शावक की मौत पार्क की टीम मौके पर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here