Home विद्युत जानिये आपके क्षेत्र में प्री मानसून मेंटीनेंस के लिए कब बन्द रहेगी...

जानिये आपके क्षेत्र में प्री मानसून मेंटीनेंस के लिए कब बन्द रहेगी बिजली

676
0

उमरिया – कार्यपालन अभियंता मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी लिमिटेड ने बताया कि बिजली लाईनो के प्री मानसून मेंटीनेंस हेतु अत्यावश्यक कार्य करने के लिए आवश्यकतानुसार बिजली की आपूर्ति विभिन्न उपकेन्द्रो मे बंद रहेगी।

बताया कि 28 अप्रैल को 33/11 केव्ही मंगठार उपकेंद्र मे प्रातः 8.30 बजे से प्रातः 10.30 बजे तक, नौरोजाबाद उपकेंद्र मे दोपहर 2.30 बजे से सायं 4.30 बजे तक, 29 अप्रैल को पाली उपकेंद्र मे प्रातः 8.30 बजे से प्रातः 10.30 बजे तक, 30 अप्रैल को उमरिया उपकेंद्र में प्रातः 8.30 बजे से प्रातः 10.30 बजे तक, 1 मई को घनुघुटी उपकेंद्र मे प्रातः 8.30 बजे से प्रातः 10.30 बजे तक, 3 मई को भरेवा उपकेंद्र मे प्रातः 8.30 बजे से प्रातः 10.30 बजे तक, 6 मई को अमरपुर उपकेंद्र में प्रातः 8.30 बजे से प्रातः 10.30 बजे तक , चिल्हारी उपकेंद्र में दोपहर 2.30 बजे से सायं 4.30 बजे तक, 8 मई को बल्हौड़, देवरी उपकेंद्र, बिजौरी उपकेंद्र में दोपहर 2.30 बजे से सायं 4.30 बजे तक , 10 मई को मानपुर उपकेंद्र में प्रातः 8.30 बजे से प्रातः 10.30 बजे तक, ताला उपकेंद्र में दोपहर 2.30 बजे से सायं 4.30 बजे तक विद्युत प्रवाह बंद रहेगा। आवश्यकतानुसार समय घटाया बढ़ाया भी जा सकता है।
गौरतलब है कि विद्युत विभाग ने बिजली लाइन मेंटिनेंस के नाम पर अपना शेड्यूल तो जारी कर दिया लेकिन प्रतिदिन जो विद्युत प्रवाह रात हो या दिन कभी भी बन्द हो जाता है वह कौन सा मेंटीनेंस कहलाता है, आम उपभोक्ता यह जानना चाहते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here