Home भ्रष्टाचार धान खरीदी में अवैध वसूली भाजपा मंडल अध्यक्ष ने किया शिकायत नहीं...

धान खरीदी में अवैध वसूली भाजपा मंडल अध्यक्ष ने किया शिकायत नहीं हो रही कार्रवाई

72
0

जिले में भ्रष्टाचार का बोलबाला, अधिकारी आंख बंद कर दे रहे सहयोग, भाजपा मंडल अध्यक्ष ने जिले के कलेक्टर से लेकर उप मुख्यमंत्री तक से शिकायत किया, जनता त्राहि त्राहि कर रही, किसान लुट को मजबूर

क्या है मामला

Umaria – जिले में इस कदर भ्रष्टाचार मचा है कि जिले की जनता कराह रही है, एक तरफ प्रदेश के मुखिया किसान समृद्धि वर्ष मना रहे हैं और दूसरी तरफ जिले के किसान लुटने को मजबूर हैं, शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर किसानों से की जा रही धान खरीदी में खरीदी प्रभारी से लेकर खाद्य विभाग, सहकारिता, नागरिक आपूर्ति निगम, तक सारे जिम्मेदार तक इस लूट में संलिप्त हैं। किसानों से बोरी सहित 40 किलो 650 की जगह 41 और 42 किलो धान लिया जा रहा है, इतना ही नहीं किसानों से बोरी में स्ट्रेसिल लगवाई, बोरी भराई, तुलाई और छल्ली लगवाई तक की पैसे वसूले जा रहे हैं, कुछ जागरूक किसान जब कलेक्टर से शिकायत करते हैं तो उनकी सुनने वाला जिले में कोई अधिकारी नहीं है, जिले के कलेक्टर से लेकर सभी आंख बंद कर चुप्पी साधे हैं।

खरीदी केन्द्र गढ़पुरी परासी के हाल

खरीदी प्रभारी का मन जब इस लूट से नहीं भरता तो धान की बोरियों में गिट्टी और रेत भर कर गोदामों में भंडारण के लिए भेजते हैं भले ही वहां पकड़ में आ जाय। ऐसा ही मामला धान खरीदी केन्द्र गढ़पुरी परासी से सामने आया जहां खरीदी प्रभारी संतोष शुक्ला द्वारा धान की बोरियों में गिट्टी भरवा कर मानपुर गोदाम भेजा गया, जहां उनकी यह कारगुज़ारी पकड़ में आ गई और पूरा ट्रक वापस भेज दिया गया। इस मामले में खरीदी प्रभारी संतोष शुक्ला ने सफाई देते हुए बताया कि वो एक राय जी ने बोरी में गिट्टी भरवा कर भेज दिया था इसमें हमारी कोई गलती नहीं है।

खरीदी केन्द्र कोटरी के हाल

वहीं धान खरीदी केन्द्र कोटरी में खरीदी प्रभारी रजनीश दत्त तिवारी द्वारा किसानों से धान साफ करवाई के नाम पर 20/- क्विंटल अवैध रूप से वसूला जा रहा है साथ ही किसानों से 42 किलो बोरी सहित धान लिया जा रहा है लेकिन जिले के सभी अधिकारी फीलगुड में व्यस्त हैं, किसी के पास गरीब किसान की बात सुनने का समय ही नहीं है।

भाजपा मंडल अध्यक्ष ने किया शिकायत

अब दूसरी तरफ देखें तो भाजपा मंडल अध्यक्ष खुद अपनी सरकार द्वारा निर्धारित की गई मातेश्वरी स्व सहायता समूह धान खरीदी केंद्र बिलासपुर की शिकायत जिले के कलेक्टर से लेकर सभी अधिकारी और प्रदेश के उप मुख्यमंत्री तक को शिकायत देकर किसानों के साथ किये जा रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाया जा रहा है लेकिन उनकी भी आवाज को सुनने वाला कोई नहीं है, इतना ही नहीं जिले के कलेक्टर तो मीडिया से दूरी बना कर रखे हुए हैं।

खरीदी केन्द्र बिलासपुर के हाल

बिलासपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष पुष्पेन्द्र सोनी ने बताया कि हमारे धान खरीदी केन्द्र बिलासपुर में स्व सहायता समूह द्वारा किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की जा रही है, जब मैं वहां भ्रमण किया तो मातेश्वरी सहायता समूह की अध्यक्ष श्रीमती सरोज सोनी द्वारा किसानों से खुले आम पैसा वसूला जा रहा है जिसकी शिकायत मेरे द्वारा जिले के कलेक्टर, डी एस ओ, विधायक जी, भाजपा जिला अध्यक्ष एव उप मुख्यमंत्री जी को दी गई है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।

भाजपा मंडल अध्यक्ष ने बताया

मैं मंडल अध्यक्ष बिलासपुर होने के नाते अपने क्षेत्र की किसानों को लुटता हुआ नहीं देख सकता मातेश्वरी स्व सहायता समूह धान खरीदी केंद्र बिलासपुर के द्वारा जिस तरह से भारी भ्रष्टाचार किया जा रहा है जबकि मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी की सरकार किसानो की आय दुगना करने के लिए प्रतिबद्ध है वहीं एक तरफ खरीदी केंद्र के प्रभारी मातेश्वरी स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष श्रीमती सरोज सोनी के द्वारा फिजूल पैसा वसूला जा रहा है किसान कहां से अपने आय दुगनी करेंगे इसलिए मैं इसकी निष्पक्षता से जांच करवाने की मांग कर रहा हूं एवं दोषी के प्रति उचित कार्रवाई करवाई करने की भी मांग किया हूं।

जिले में हो रहे भ्रष्टाचार के हाल

गौरतलब है कि जिले में हो रहे भ्रष्टाचार का इससे बड़ा सबूत और क्या हो सकता है जब सत्ता पक्ष के मंडल अध्यक्ष स्वयं शिकायत कर परेशान हों और कोई सुनने वाला न हो तो ऐसे में क्या कहा जा सकता है। ऐसे में तो जिले का भगवान ही मालिक है फिर आम जनता त्राहि त्राहि क्यों न करे। आवश्यकता है उच्च अधिकारी और प्रदेश के मुखिया ही जिले की व्यवस्था पर ध्यान दें ताकि जनता का विश्वास सरकार के प्रति बना रहे।

धान खरीदी में अवैध वसूली भाजपा मंडल अध्यक्ष ने किया शिकायत नहीं हो रही कार्रवाई

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here