Home सड़क दुर्घटना भीषण सड़क हादसा खड़े ट्रक से टकराई ऑटो सात लोग घायल तीन...

भीषण सड़क हादसा खड़े ट्रक से टकराई ऑटो सात लोग घायल तीन की हालत गंभीर

121
0

एन एच 43 में हुआ बड़ा हादसा विवाह समारोह में शामिल होने जा रहे एक ही परिवार के 7 लोग घायल, 3 गम्भीर, 108 एंबुलेंस ने पहुंचाया जिला अस्पताल 

*भीषण सड़क हादसा*

Umaria – जिला मुख्यालय से गुजरने वाली एन एच 43 में सिविल लाइन चौकी के नजदीक गौतम ढाबा के सामने खड़े ट्रक से ऑटो के टकराने से एक ही परिवार के सात लोग घायल हो गए जिसमें तीन की हालत गम्भीर बनी हुई है l 

*108 के ई एम टी ने बताया*

108 एंबुलेंस के ई  एम टी आबिद शेख ने बताया कि हमको जैसे ही सूचना मिली हम और हमारे साथ दो और एंबुलेंस भी तत्काल मौके पर पहुंचे तो वहां खड़े ट्रक से ऑटो टकराई हुई थी, सभी घायलों जिनके नाम इस प्रकार हैं, पलक चौधरी पुत्री सुशील चौधरी उम्र 12 वर्ष, कलावती चौधरी पति स्वर्गीय शंभू चौधरी उम्र 50 वर्ष, गोरी बाई पति मुन्नू चौधरी उम्र 35 वर्ष, मोनू चौधरी पिता सुशील चौधरी उम्र 16 वर्ष, राजा चौधरी पिता ओम प्रकाश चौधरी उम्र 22 वर्ष, हिमांशी चौधरी पति दिनेश चौधरी उम्र 22 वर्ष, आकाश चौधरी पिता दिनेश चौधरी उम्र 3 वर्ष सभी निवासी तिलक कालेज के पास कटनी को लेकर जिला अस्पताल आए जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीन लोगों को कटनी जिला अस्पताल रिफर किया जा रहा है, ये सभी लोग एक ही परिवार के हैं और विवाह समारोह में शामिल होने कटनी से अपने ही ऑटो से पाली जा रहे थे और खड़े ट्रक से टकरा गए l 

*भीषण सड़क हादसा खड़े ट्रक से टकराई ऑटो सात लोग घायल तीन की हालत गंभीर*

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here