Home धर्म अमोल खोह अमलेश्वर धाम सहित जगह – जगह मनाया गया गुरु पूर्णिमा

अमोल खोह अमलेश्वर धाम सहित जगह – जगह मनाया गया गुरु पूर्णिमा

224
0

गुरुपूर्णिमा का अपना अलग महत्व है यह हिंदी मास के अनुसार आषाढ़ मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है इस दिन सारे शिष्य अपने गुरू की पूजा करते हैं।

अमोल खोह अमलेश्वर धाम सहित जगह – जगह मनाया गया गुरु पूर्णिमा

Umaria – जिले एवं डिंडोरी जिले के सीमा के बीच स्थित अमोल खोह अमलेश्वर धाम के नाम से जाना जाता है, जहां विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी गुरु पूर्णिमा गाजे बाजे के साथ बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया, गुरु पूर्णिमा पावन अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय पंचदस जूना अखाड़ा के अंतर्राष्ट्रीय सचिव श्री श्री 108 श्री भगत गिरी (बच्चू महाराज )जी के सानिध्य में कार्यक्रम संपन्न हुआ ।

अमोल खोह अमलेश्वर धाम सहित जगह – जगह मनाया गया गुरु पूर्णिमा

शंकर भगवान भोलेनाथ भूतनाथ की पूजा अर्चना कर, प्रथम आरती पूजन महाराज जी के शिष्य संत रतन गिरी जी द्वारा महराज जी का पूजा अर्चना किया, तत्पश्चात क्रमशः आए हुए कई जिलों से एवं क्षेत्रीय श्रद्धालु गणों ने पूजा अर्चना किया गया, पूजा अर्चना के बाद आए हुए श्रद्धालुओं को अपने अमृतमय वाणी से आशीर्वाद स्वरुप विश्व कल्याण हेतु जन कल्याण हितार्थ उद्बोधन दिए, अखंड मानस कीर्तन रामायण का पाठ का आयोजन किया गया था, पूर्णाहुति के बाद हवन और कन्या भोज के बाद ब्राह्मण भोज कराकर बड़े भाव के साथ भंडारे का प्रसाद ग्रहण किये।

अमोल खोह अमलेश्वर धाम सहित जगह – जगह मनाया गया गुरु पूर्णिमा

भाजपा उमरिया के कार्यकर्ताओं ने साधू संतों, गुरुजनो एवं प्रबुद्धजनों का शाल श्रीफल से सम्मान कर आशीर्वाद लिया।

अमोल खोह अमलेश्वर धाम सहित जगह – जगह मनाया गया गुरु पूर्णिमा

भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल उमरिया द्वारा गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर सम्मानित प्रबुद्धजनों, गुरुजनो का शाल श्रीफल से तिलक लगाकर मंदिर गुरूद्वारे और उनके निज निवास पर जाकर सम्मान किया गया। सर्वप्रथम नगर भाजपा उमरिया के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने सिंधी कालोनी स्थित गुरुद्वारे में पहुँचकर दर्शन कर माथाटेक कर पूज्यनीय दादी चैनची बाई का शाल श्रीफल से सम्मान करते हुए आशीर्वाद लिया।

अमोल खोह अमलेश्वर धाम सहित जगह – जगह मनाया गया गुरु पूर्णिमा

उसके पश्चात सुभाषगंज निवासी रिटायर शिक्षक गुरुजन 91 वर्षीय श्री पशुपतिनाथ पांडेय जी का सभी ने शाल श्रीफल से सम्मान करते हुए आशीर्वाद प्राप्त किया तत्पश्चात अन्य वरिष्ठ जनों का भी आशीर्वाद लेकर गुरु शिष्य परंपरा अनुसार गुरुजनों का पूजन किया। इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष धनुषधारी सिंह सहित नगर अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अमोल खोह अमलेश्वर धाम सहित जगह – जगह मनाया गया गुरु पूर्णिमा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here